-
Advertisement
सिविल अस्पताल राजगढ़ में टॉयलेट सीट में छह माह का भ्रूण बरामद, मचा हड़कंप
राजगढ़। सिविल अस्पताल राजगढ़ में ममता शर्मसार करने देने वाला मामला सामने आया। इस अस्पताल में शौचालय के टॉयलेट सीट में छह माह का एक भ्रूण मिला। हैरानी इस बात की है कि जहां से भ्रूण मिला, उसके निकट लगा सीसीटीवी कैमरा भी काम नहीं कर रहा। ऐसे में कई सवाल खड़े हो गए हैं।जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह अस्पताल का सफाई कर्मचारी जब शौचालय की सफाई करने गया तो उसने टायलेट सीट में कुछ फंसा देखा। उसे बाहर निकाला तो वह शिशु का भ्रूण निकला। इसकी सूचना उसने डॉक्टर को दी और डॉक्टर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
जानकारी मिल रही है कि जिस शौचालय में भ्रूण मिला, उसके बाहर का सीसीटीवी कैमरा काम नहीं कर रहा। जबकि, अस्पताल के अन्य सीसीटीवी की फुटेज नजर आ रही है। बहरहाल, पुलिस ने भ्रूण फोरेंसिक जांच के लिए लैब में भेज दिया है। उधर, डीएसपी अरूण मोदी ने बताया कि पुलिस टीम ने घटना की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

