-
Advertisement
इन कपड़ों को पहनकर शिमला के जैन मंदिर में नहीं घुस पाएंगे
शिमला। यहां के जैन मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए भी ड्रेस कोड लागू किया गया है। शहर (Shimla) के मिडिल बाजार स्थित जैन मंदिर (Jain Temple) के बाहर दिगंबर जैन सभा (Digambar Jain Sabha) ने बाकायदा बोर्ड लगा दिया है, जिसमें लिखा है कि मिनी स्कर्ट, हाफ पैंट, कटी-फटी जींस, नाइट सूट, थ्री क्वार्टर जींस और फ्रॉक पहनकर आने वालों को मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा।
जैन सभा का कहना है कि इन अमर्यादित कपड़ों में जो भी मंदिर आएगा, उन्हें भगवान के दूर से ही दर्शन होंगे। उन्हें मंदिर के भीतर घुसने की इजाजत नहीं होगी। जैन सभा का कहना है कि लोग मर्यादा भूल रहे हैं। महिलाओं का सिर पर चुन्नी रखने का रिवाज खत्म हो गया है। ज्यादातर लोग मंदिर में अमर्यादित वस्त्र पहनकर आते हैं।

दूर से आने वाले सैलानियों के श्रद्धाभाव को देखते हुए मंदिर के प्रवेश द्वार से ही दर्शन करवाए जाएंगे। इससे पहले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड (Uttarakhand) के कई मंदिरों में ड्रेस कोड लागू है। बीते सप्ताह पहले मध्यप्रदेश के अशोक नगर मंदिर में भी ड्रेस कोड (Dress Code) लागू किया गया था। देश में इसे लेकर चर्चा हो ही रही थी।
यह भी पढ़े:हरिद्वार के मंदिरों में छोटे कपड़े पहनकर आने पर रोक

