-
Advertisement
कांगड़ा: पिता गए योग में हिस्सा लेने, बेटा स्कूल से गायब हो गया
कांगड़ा। पुलिस चौकी रैहन के अंतर्गत आने वाले चूहे का तालाब लरूंह निवासी डा. विवेक शर्मा का बेटा प्राग वंश शर्मा उम्र 14 वर्ष बुधवार दोपहर बाद स्कूल से लापता (Missing) हो गया। मेंसा पब्लिक स्कूल देहरी में 10वीं का छात्र प्राग के पिता ने बताया कि वे सुबह पांच बजे योगा कार्यक्रम में हिस्सा लेने नूरपुर गए थे। ऐसे में बेटा प्राग वंश शर्मा रोज की तरह सुबह स्कूल चला गया। दोपहर बाद उन्हें प्रिंसिपल का फोन आया कि उनका बेटा स्कूल से गायब है।
पिता ने काफी खोज-बीन की, लेकिन बेटे का पता नहीं चला। बेटे का फोन ट्रैक करने पर उसकी लोकेशन पठानकोट में पाई गई। स्कूल की प्रिंसिपल का कहना है कि प्राग वंश शर्मा स्कूल पहुंचने के बाद खेल मैदान में चला गया। सुबह 9 बजे वाली अटेंडेंस में वह नदारद था। योगा दिवस के चलते 9:35 पर हुई दूसरी अटेंडेंस में भी वह नहीं पाया गया। बस ड्राइवर ने भी प्राग वंश के स्कूल आने की पुष्टि की। प्रिंसिपल ने बताया कि इस विषय में उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।
