-
Advertisement
रोहड़ू में स्कूल 19 तक बंद, बाकी जिलों में SDM फैसला लें: निदेशालय
शिमला। हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय (Himachal Pradesh Directorate of Higher Education) ने प्रदेश के सभी एसडीएस को पत्र लिखकर विंटर स्कूल (Winter Schools) खोलने के बारे में स्वविवेक से फैसला लेने को कहा है। सरकार ने पहले ही विंटर स्कूलों में सोमवार 17 जुलाई तक बंद रखने के आदेश दिए थे। लेकिन निदेशालय ने सोमवार को रोहड़ू में PWD विभाग से चर्चा करने के बाद पाया कि भारी बारिश के कारण दो दर्जन सड़कें अभी भी ब्लॉक हैं।
मौसम विभाग का अलर्ट
इसके अलावा मौसम विभाग ने भी राज्य के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट (Weather Alert) जारी किया है। इन सभी रिपोर्टों और सार्वजनिक परिवहन के बाधित होने को देखते हुए रोहड़ू के सभी स्कूलों को 19 जुलाई तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। यह आदेश उन सभी स्कूलों के लिए लागू होगा, जो HPBOSE से संबद्ध हैं। बाकी CBSE और ICSE से संबद्ध स्कूल स्वविवेक से निर्णय ले सकते हैं। निदेशालय के पत्र में कहा गया है कि संबंधित जिले के एसडीएम रोड कनेक्टिविटी (Road Connectivity) और मौसम को देखते हुए अपने जिले के स्कूल खोलने या बंद रखने का आदेश दे सकते हैं।
यह भी पढ़े:हिमाचल के 7 जिलों पर अगले 48 घंटे तक आफत के बादल, ऑरेंज अलर्ट जारी

