-
Advertisement
जयराम के सेल्फी वाले बयान पर नेगी का पलटवार: बोले- खुद जाते तो पता चलता
शिमला। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी (Jagat Singh Negi) ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने सुक्खू कैबिनेट के मंत्रियों के सेना के हेलीकॉप्टर में सेल्फी लेने पर सवाल उठाए थे। नेगी ने कहा कि जयराम पूर्व में सीएम रहे हैं और जिम्मेवार पद पर बैठे हैं, लेकिन ऐसी छोटी बातें करते हैं। वे शिमला (Shimla) में बैठकर बयानबाजी कर रहे हैं। वे वहां जाते, तब पता लगता कि किस तरह वहां पर फंसे लोगों का रेस्क्यू किया गया था।
खुद गए होते तो पता चलता
उन्होंने कहा कि रेस्क्यू किए गए लोगों ने हेलीकॉप्टर में उनके साथ सेल्फी (Selfi in a Helicopter) ली है, तो उसमें क्या खराबी है? पूर्व सीएम को इस तरह की बयानबाजी शोभा नहीं देती। बेहतर होता कि आपदा के इस समय जयराम सरकार को कमियां बताते ओर उसे दुरुस्त किया जाता। उन्होंने कहा कि लाहुल-स्पिति (Lahaul Spiti) के कई क्षेत्रों में अभी भी भेड़ पालकों के साथ कई लोग फंसे हुए हैं और उन्हें भी निकालने का प्रयास किया जा रहा है। फंसे हुए लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से राशन मुहैया करवाने की कोशिश की जाएगी।
यह भी पढ़े:राजनीति के बजाय केंद्र से 2000 करोड़ की अंतरिम राहत जुगाड़ें अनुराग, जयराम: बोले नेगी
1400 सड़कों को नुकसान, 647 अभी भी बंद
नेगी ने कहा कि प्रदेश में 1400 से ज्यादा सड़कों को बारिश और लैंडस्लाइड (Rain and Landslide) से नुकसान हुआ है। बिजली सहित पेयजल परियोजनाओं को भी काफी नुकसान पहुंचा है। 647 सड़कें अभी भी बन्द हैं। पेयजल परियोजनाएं और बिजली के ट्रांसफार्मर को भी सही करने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
