-
Advertisement
बटाहड़ी में पौंग झील में तैरता मिला हाड़ा के युवक का शव
फतेहपुर। पुलिस थाना फतेहपुर (Fatehpur) के अधीन बटाहड़ी में पौंग झील (Pong Lake) में सोमवार को एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान राहुल (15) पुत्र चैन सिंह निवासी हाड़ा के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी अनुसार मनजीत सिंह ने पुलिस को शव मिलने की सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक रविवार को अपने तीन दोस्तों के साथ निकला था। शाम तक जब युवक घर नहीं पहुंचा तो पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
यह भी पढ़े:जहर खाकर व्यक्ति की मौत, मामला दर्ज
सोमवार को युवक का शव पौंग झील में तैरता हुआ मिला। पुलिस तीनों युवकों से भी पूछताछ कर रही है। मृतक के माता-पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। यह उनका इकलौता सहारा था। पंचायत प्रधान सुशील कालिया ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

