-
Advertisement
शिमला: घर से स्कूल गईं, परीक्षा दी और लापता हो गईं 3 नाबालिग लड़कियां
शिमला। शिमला के मल्याणा से 12 से 14 साल की आयु की 3 नाबालिग लड़कियां (3 Minor Girls Missing) हो गई हैं। इनमें दो बहनें हैं और तीसरी उनकी सहेली है। तीनों लड़कियां घर से स्कूल गईं। परीक्षा दी और वहां से लापता हो गईं। ढली थाने में लड़कियों के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को सूचना मिली है कि लड़कियां चंडीगढ़ में हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ढली थाने में दर्ज शिकायत में कहा गया है कि तीनों लड़कियां घर में बिना बताए चली गईं और शाम होने तक जब वह घर नही लौटीं तो काफी तलाश के बाद परिजनों ने पुलिस को खबर की।
पुलिस पार्टी चंडीगढ़ रवाना
एएसपी सुनील नेगी ने कहा कि गुरुवार को सूचना मिली थी कि तीन नाबालिग लड़कियां लापता हैं। इनकी परीक्षाएं चली हुई थीं। इनमें दो बहनें हैं और तीसरी उनकी सहेली है। इस मामले में टीम का गठन किया गया है। सूचना मिली है कि लड़कियां चंडीगढ़ (Chandigarh) में हैं। टीम चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गयी हैं। जल्द ही लड़कियों को ढूंढ लिया जाएगा।

