-
Advertisement
झलोगी टनल के पास खतरा बरकरार, दूसरी तरफ वाली सड़क के खुलने का इंतजार
मंडी। झलोगी टनल के पास पहाड़ी से पत्थरों के गिरने का खतरा (Risk of Landslide) लगातार बना हुआ है। इससे बचने के लिए फोरलेन की दूसरी सड़क के जल्द खुलने का इंतजार किया जा रहा है। दूसरी सड़क भी भारी बारिश (Heavy Rain) के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी। ऐसे में फोरलेन के एक हिस्से से सारा ट्रैफिक (One Way Traffic Movement) गुजारा जा रहा था। अब लैंडस्लाइड के बाद दूसरे भाग से मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है कि इसे जल्द ही यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
यदि ऐसा होता है तो फिर झलोगी टनल के पास गिरे मलबे को हटाने की रणनीति पर काम हो पाएगा। यहां समयानुसार दोनों तरफ से वाहनों को छोड़ा जा रहा है। वाहन चालकों का कहना है कि दिन भर जाम में फंसने के बाद झलोगी टनल (Jhalogi Tunnel) के मुहाने पर जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। सरकार और प्रशासन से निवेदन है कि इसे जल्द से जल्द दुरूस्त किया जाए।

कटौला मार्ग एकतरफा यातायात के लिए खुला
प्रशासन ने मंडी से कुल्लू वाया कटौला मार्ग (Mandi Kullu Road Via Kataula) पर बड़े वाहनों के एकतरफा आवाजाही की अनुमति दे दी है। छोटे वाहनों के लिए दोतरफा यातायात बहाल कर दिया गया है। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि सुबह 5 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक मंडी से कुल्लू दोनों तरफ से छोटे वाहन आ-जा सकेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक कुल्लू की तरफ से बड़े मालवाहक वाहनों को इस रास्ते से मंडी तक आने की अनुमति होगी। यह सिर्फ मालवाहक वाहनों के लिए ही है। यदि कोई इसकी अवहेलना करता है तो उसे भारी जुर्माना अदा करना होगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


