-
Advertisement
हिमाचल में बारिश का कहरः जगह- जगह लैंडस्लाइड, पेड़ गिरे, दो की मौत
Last Updated on August 23, 2023 by saroj patrwal
हिमाचल प्रदेश में चारों तरफ प्रकृति कहर बरपा रही है। बीती रात से लगातार बारिश हो रही है और भारी बारिश के बाद प्रदेश भर में खासा नुकसान हुआ है। जगह-जगह लैंडस्लाइड से घर, गौशालाओं , गाड़ियों व सड़कों को नुकसान हुआ है। शिमला के समीप बलदेयां के शोल में भारी लेंडस्लाइड में एक प्रवासी पति-पत्नी दब गए, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसएचओ ढली, प्रभारी पीपी मशोबरा और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों के शवों को मलबे से निकाल लिया है। ये दोनों ठेकेदार हरिओम शर्मा की कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरी कर रहे थे।
राजधानी में बारिश का कहर, जगह -जगह गिरे पेड़
शिमला में बारिश बीती रात से भारी बारिश हो रही है। यहां पर सड़कें तालाब में तबदील हो गई है। वहीं शहर में जगह-जगह लैंडस्लाइड और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आ रही है। शिमला के माल रोड और संजौली में पेड़ गिरे है। माल रोड लिफ्ट के समीप मकान पर पेड़ आ गिरा। वहीं संजौली-छोटा शिमला के समीप भी सड़क पर भारी भरकम पेड़ आ गया, जिससे सड़क किनारे पार्क की गई गाड़ियों को नुक्सान हुआ है।
पेड़ गिरने से वाहनों की आवाजाही आई पूरी तरह से ठप्प हो गई है। वहीं जगह जगह मलबा सड़क पर आ गया है। पेट्रोल पंप के पास काफी ज्यादा मलबा और पानी बह रहा है। जिससे छोटा शिमला से संजौली की ओर वाहनों की आवाज आई पूरी तरह से ठप हो गई है। भारी बारिश के नालियां भी नालों में तब्दील हो गई है। रामनगर में लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है। मौसम विभाग की ओर से आज बारिश को लेकर जारी किया गया था और देर रात से ही शिमला सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है।
सुबाथू के थड़ी में घरों में घुसा मलबा
जिला सोलन में बीती रात्रि से हो रही भारी बारिश के कारण सुबाथू के साथ गांव थड़ी में आज अचानक भारी मलबे के साथ पत्थर व पानी आने से बादल फटने जैसे हालत हो गए है। जैसे ही स्थानीय लोगों को इस घटना का पता लगा। लोगों आसपास को लोगों की सहायता में जुट गए। दो गड़ियां मलबे की चपेट में आने से सड़क से नीचे लगे डंगे पर अटक गई है, जिनको सुरिक्षत करने का प्रयास किया जा रहा है। मलबे से सुबाथू से वाकनाघाट वाया देलगी सम्पर्क मार्ग भी बाधित हो गया है। इस स्थान के आस पास भी पहाड़ी से भूस्खलन होने की सूचना है।
आमवाला में पेड़ गिरने से यातायात ठप
देहरादून-पांवटा साहिब- चंडीगढ़ एनएच 7 पर नाहन के समीप आमवाला में पेड़ गिरने से यातायात ठप हो गया है। एनएच के दोनों ओर लंबा जाम लगा है। यहां कई वाहनों के फंसने से यात्री भरी परेशानी झेल रहे हैं। बारिश के बीच कई मुसाफिर पेड़ के ऊपर से दूसरी ओर निकल रहे हैं। अभी तक प्रशासन की ओर से पेड़ नहीं हटाया गया है। न ही एन एच प्रशासन ने इस सड़क को खोलने की जहमत उठाई है। इससे लोगों में गुस्सा है। दो घंटे से आवाजाही ठप पड़ी है।