-
Advertisement
सैमसंग को कड़ी टक्कर देने अब Xiaomi लाएगा फोल्डेबल-फ्लिप फोन
नई दिल्ली। सैमसंग के Galaxy Z Flip 5 को कड़ी टक्कर देने के लिए चीनी स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi जल्द ही एक फोल्डेबल फोन लॉन्च करने वाला है। इसका नाम Mi Mix Fold 3 होगा। कंपनी का दावा है कि यह बुक स्टाइल में सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा। इसे चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च किया जा सकता है।

अगले साल लॉन्च होगा फ्लिप स्मार्टफोन
Xiaomi फ्लिप स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है जिसे वर्ष 2024 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह फोन सैमसंग के Galaxy Z Flip 5 को कड़ी टक्कर देने के लिए पेश किया गया है। इसे IMEI डाटाबेस पर देखा गया है। इसे फ्लिप लिस्ट में रखा गया है। इसके रेंडर डिजाइन भी शेयर किए गए थे। साथ ही यह भी कहा गया था कि इस फोन में वही कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जो Xiaomi 11 Ultra में दिया गया था। इस फ्लिप फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश (LED Flash) दिए जाने की उम्मीद है। फोन में 3X टेलीफोटो जूम दिए जाने की संभावना है। इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

अगले साल होगी लॉन्चिंग
कंपनी के फोल्डेबल और फ्लिप फोन की कब लॉन्चिंग होगी, इसकी जानकारी भी नहीं दी गई है। लेकिन यह जरूर कहा गया है कि इन फोन्स को अगले वर्ष Xiaomi मिक्स फोल्ड 4 के साथ लॉन्च किया जाएगा।
यह भी पढ़े:सूर्य की ओर निकले Aditya L1 ने भेजी सेल्फी, साथ में नजर आया चंद्रमा
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

