-
Advertisement
मध्यप्रदेश के खातेगांव रैली में कांग्रेस नेताओं ने किया शिवराज सरकार को कटघरे में खड़ा
मध्यप्रदेश के विदिशा संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह कांग्रेस के सह-प्रभारी संजय दत्त, विदिशा लोकसभा के प्रवेक्षक डॉ राजेश शर्मा व स्थानीय नेतागण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान कांग्रेस के मुख्य वक्ताओं ने मध्य प्रदेश में जारी बेरोजगारी, महंगाई, भाई भतीजावाद, भ्रष्टाचार पर निशाना साधते हुए शिवराज सरकार को कटघरे में खड़ा किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बीजेपी की हार तय है और अपनी हार से घबरा कर मजबूरी में अपने केन्द्रीय मंत्रियों को चुनावी रण में उतारने पर मजबूर हो गई है।
डॉ राजेश शर्मा की मुहिम की प्रशंसा भी की
जन आक्रोश रैली में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बीजेपी के बड़े बड़े नेता इस बार मध्यप्रदेश में चुनावी रण में कूदने से घबरा रहे हैं। यह सब दिखाता है कि बीजेपी की विदाई तय है। विदिशा संसदीय सीट से कांग्रेस पर्यवेक्षक डॉ राजेश शर्मा द्वारा कार्यकर्ताओं से मिल कर उनकी समस्याओं को सुनने व उनकी शिकायतों के निवारण के लिए शुरू की गई मुहिम की भी कांग्रेस नेतृत्व ने मुक्तकंठ से प्रशंसा भी की व उनकी पीठ भी थपथपाई है।


