-
Advertisement
हिमाचल का ये मंदिर 4 महीनों तक पानी में डूबा रहता है, माथा टेकने आते हैं हजारों श्रद्धालु
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देवभूमि के नाम से पूरे देश में प्रसिद्ध है, यहां कई ऐसे मंदिर हैं जिनकी अलग-अलग मान्यताएं हैं। हिमाचल में विश्व विख्यात शक्तिपीठ के साथ मणिकरण साहिब जैसे चर्चित मंदिर हैं। इन मंदिरों में दर्शन करने के लिए कई पर्यटक हिमाचल आते हैं। मां के शक्तिपीठ घूमने के लिए फिल्मी सितारे भी पीछे नहीं हटते। आज हम आपको ऐसे ही चर्चित मंदिर (Temple) के बारे में बताएंगे जो 4 महीनों तक पानी में डूबा (Submerged in Water) रहता है लेकिन फिर भी कई श्रद्धालु (Devotee) यहां माथा टेकने आते हैं। शिवजी को समर्पित यह मंदिर प्रदेश के जिला ऊना में मौजूद है। यहां भोले नाथ की एक बहुत बड़ी मूर्ति है जिसके दर्शनों के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं।
झील को पार कर पहुंचते हैं मंदिर
ऊना का ये बाबा गरीब नाथ मंदिर (Baba Garib Nath Temple) बहुत फेमस हैं। अगर आप घूमने का प्लान कर रहे हैं तो यहां जरूर जा सकते हैं। यहां एक विशाल और खूबसूरत झील (Beautiful Lake) है। इस झील का नाम सिक्खों के 10वें गुरु श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के नाम पर है। मंदिर तक पहुंचने के लिए नाव में सवार होकर झील को पार करना पड़ता है। यह झील पहाड़ियों के आगोश में है इसलिए यहां का नजारा देखने में बेहद ही प्यारा है। बरसात के दिनों में इस मंदिर की एक मंजिल झील के पानी में डूब जाती है लेकिन श्रद्धालु फिर भी मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंचते है।
यह भी पढ़े:भारत का ऐसा मंदिर जहां होती है संतान सुख की प्राप्ति, लगता है लंगूरों का मेला
मंदिर का इतिहास करीब 500 साल पुराना
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मंदिर का इतिहास (History of Temple) करीब 500 साल पुराना है। बताते हैं कि बाबा गरीब नाथ ने यहां पर सालों तपस्या की थी फिर उनके जाने के बाद यहां गुरु गोबिंद सिंह जी (Guru Gobind Nath Ji) ने इस मंदिर का निर्माण करवाया था। मंदिर में बाबा गरीब नाथ जी की मूर्ति के अलावा यहां भोले नाथ जी की विशाल मूर्ति स्थापित है जो करीब 31 फीट ऊंची है। इस मूर्ति को देखने के लिए भी लोग यहां आते हैं।

