-
Advertisement
Viral: शराब के 319 गिलास सिर पर रखकर लगाए ठुमके, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
Viral: दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और अनोखे काम से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book of World Record) में अपना नाम दर्ज करवाया है। आज हम भी आपको ऐसे ही अनोखे रिकॉर्ड (Unique Record) के बारे में बताएंगे। जहां लोगों को शराब की लत होती हैं वहीं एक शख्स ने उन्हीं शराब के ग्लासेस (Liquor Glasses ) को सिर पर रखकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। व्यक्ति ने 100, 200 नहीं बल्कि 319 शराब के ग्लासेस को सिर पर रखकर जमकर ठुमके लगाए।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने शेयर किया वीडियो
व्यक्ति का इस अंदाज में यह वीडियो काफी वायरल (Viral) हो रहा है। इतना ही नहीं व्यक्ति के इस विडियो को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने खुद ट्विटर (Twitter) पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से व्यक्ति शराब के ग्लासेस को सिर पर रखकर डांस कर रहा है। व्यक्ति का डांस देखकर पीछे खड़ा शख्स भी खुद को ताले बजाने से रोक नहीं सका। आखिर में जब व्यक्ति का वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया तब उसने सारे गिलास झटके में नीचे फेंक दिए।
https://twitter.com/GWR/status/1714934469705011703
लोगों ने काफी पसंद किया वीडियो
आपको बता दें कि वीडियो में डांस करते शख्स का नाम अरिस्टोटेलिस वैलेओरिटिस (Aristotelis Valoritis) है और यह साइप्रस का रहने वाला है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने वेबसाइट पर इस व्यक्ति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, 62 वर्षीय अरिस्टो टेलिस दिन में एक सुरक्षा सलाहकार के रूप में काम करते हैं और रात में अपने सिर पर ग्लास बैलेंस करते हुए डांस करते हैं। लोगों ने व्यक्ति के इस अंदाज को काफी पसंद किया है और लाईक,कमेंट्स किए हैं।

