-
Advertisement
इस बार ‘टाइगर’ और ‘जोया’ की मनेगी दिवाली, दोनों ने खेला यह खतरनाक गेम
नई दिल्ली। सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) ठीक दिवाली (Diwali) के दिन रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सलमान ‘टाइगर’ और क्टरीना कैफ ‘जोया’ के किरदार में नजर आएंगी। हालांकि, दिवाली के दिन लोग लक्ष्मी पूजा और पटाखे फोड़ने में समय बिताते हैं, लेकिन इस दिन सलमान और कटरीना ने फिल्म रिलीज कर एक खतरनाक गेम (Dangerous Move) खेला है। भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे सफल ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक, सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म दिवाली पर कभी भी एक साथ रिलीज नहीं हुई है। ‘टाइगर 3 के साथ, ये जोड़ी इस दिवाली भारत और दुनिया भर के सिने प्रेमियों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है!
दिवाली ने किस्मत का साथ दिया
सलमान ने अपनी इस फिल्म की रिलीज को लेकर कहा है, ‘दिवाली में फिल्म का रिलीज होना हमेशा खास होता है, क्योंकि मेरी बहुत अच्छी यादें हैं कि कैसे इस त्योहार ने मेरी किस्मत का साथ दिया है। कटरीना और मेरी दिवाली पर कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है और टाइगर 3 हमारी पहली दिवाली फिल्म होगी। को-एक्टर्स के रूप में, हमने ऐसी फिल्में की हैं जिन्हें कई लोगों ने पसंद किया है। इसलिए, अगर हम उन्हें टाइगर 3 के साथ शानदार दिवाली दे सकें, तो हम बहुत आभारी होंगे।’
‘मैं परिवार के साथ टाइगर 3 देखूंगा’
एक्टर ने आगे कहा, ‘मेरे लिए दिवाली हमेशा से वो त्योहार रहा है जो लोगों को एक साथ लाता है, परिवारों को एक साथ लाता है। मैं इस दिवाली को अपने लोगों के साथ बिताने का इंतजार कर रहा हूं। मैं इस दिवाली अपने पूरे परिवार के साथ टाइगर 3 देखूंगा और मुझे उम्मीद है कि हर कोई इसे देखेगा और बड़े स्क्रीन (Big Screen) के इस अनुभव का भरपूर आनंद उठाएगा।’
यह भी पढ़े:टाइगर 3 में शाहरुख, ऋतिक के बाद अब जूनियर NTR का भी होगा कैमियो
ये दिवाली बहुत खास है: कटरीना
कटरीना (Katrina Kaif) ने भी दिवाली पर अपनी इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की रिलीज पर कहा, ‘ये दिवाली बेहद खास है क्योंकि मेरी टाइगर 3 रिलीज होने वाली है, एक फिल्म जो बुराई पर जीत के बारे में है। दिवाली पर रिलीज होने वाली सलमान के साथ ये मेरी पहली फिल्म भी है! सलमान और मैं सभी का मनोरंजन करने और इस दिवाली के त्योहार से और भी अधिक खुशी और उत्साह जोड़ने के लिए उत्सुक हैं।’
फिल्म की रिलीज एक अद्भुत गिफ्ट
वह आगे कहती हैं, ‘मुझे लगता है कि इस साल हम अपनी फिल्म की रिलीज के साथ पूरे देश में सभी के साथ दिवाली मनाएंगे और मुझे उम्मीद है कि हम टाइगर 3 में सभी को एक अद्भुत दिवाली गिफ्ट देंगे!’ उन्होंने आगे कहा, ‘दिवाली हमेशा से ही जश्न मनाने वाला त्योहार रहा है। मेरे लिए, यह एकजुटता, प्यार, रोशनी, हमारे परिवारों और दोस्ती के बंधन का जश्न मनाने और इस बात को स्वीकार करने का त्योहार है कि अच्छाई की हमेशा बुराई पर जीत होती है।’
