-
Advertisement
कुल्लू: मणिकर्ण में मिले युवक-युवती के शव, हत्या की आशंका से सनसनी
कुल्लू। कुल्लू के मणिकर्ण (Manikaran) में तेगड़ी के पास पार्वती नदी (Parvati River) के किनारे गर्म पानी के एक कुंड (Hot Water Coil) पर एक युवक और युवती के शवों को गुरुवार को संदिग्ध हालात में बरामद किया गया। दोनों की उम्र 22 से 23 साल के बीच की है। शव (Bodies) कुंड में आधा डूबे हुए मिले हैं। शवों के पास मोबाइल और कुछ सामान बरामद हुआ है। पुलिस इनके आधार पर शवों की शिनाख्त की कोशिश कर रही है।
फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शवों की हालत देखकर दोनों की हत्या (Double Murder) की आशंका जताई जा रही है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों शव अर्धनग्न हालत में हैं। पुलिस के अनुसार दोनों के चेहरे फूले हुए हैं। जिसके चलते दोनों की शिनाख्त (Not Identified) नहीं हो पाई है। एएसपी क़ुल्लू संजीव चंदेल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़े:नवविवाहिता ने लगाया फंदा, मायके वालों का ससुराल पक्ष पर आरोप बोले- हमारी बेटी की हुई हत्या
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Follow the Himachal Abhi Abhi WhatsApp Channel


