-
Advertisement
स्मार्ट सिटी में विद्युत उपकरण भी स्मार्ट, 35 CSS और 200 RMU होंगे इंस्टॉल
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी (Smart City) के विद्युत बोर्ड में उपकरण भी स्मार्ट लगाए जा रहे हैं। जिसके तहत धर्मशाला (Dharamshala) में विभिन्न 35 लोकेशन पर कॉम्पैक्ट सबस्टेशन (CSS) स्थापित किए जाएंगे, जबकि 200 के करीब रिंग मेन यूनिट (RMU) इंस्टॉल किए जाने हैं। स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कार्यों में विद्युत बोर्ड का भी आधुनिकीकरण किया जा रहा है। धर्मशाला स्मार्ट सिटी में स्मार्ट रोड़ की बात करें तो इस मार्ग पर 5 CSS स्थापित किए जा चुके हैं, गौरतलब है कि पहले हुए टेंडर के तहत 5 CSS और 15 RMU स्थापित किए गए हैं।
35 सीएसएस के साथ 200 आरएमयू स्थापित होंगे
42 करोड़ रु. जो नया टेंडर हुआ है, उसके तहत स्मार्ट सिटी में 35 CSS के साथ 200 RMU स्थापित किए जाएंगे। धर्मशाला में जहां पर पुराने ट्रांसफार्मर स्थापित हैं, वहां पर CSS स्थापित किए जाने हैं। जानकारी के अनुसार, इसके लिए 5 गुणा 3 का स्पेस चाहिए होता है, जो कि निजी भूमि पर संभव नहीं, ऐसे में जहां पर पुराने ट्रांसफार्मर लगे हैं, उन्हें हटाकर कॉम्पैक्ट सबस्टेशन लगाए जाएंगे।
5 कॉम्पैक्ट सबस्टेशन और 15 आरएमयू स्थापित
कॉम्पैक्ट सबस्टेशन में MV सिस्टम से एलवी ऊर्जा की आपूर्ति के लिए मध्यम वोल्टेज (MV) स्विचगियर, वितरण ट्रांसफार्मर, कम वोल्टेज (LV) स्विचबोर्ड, कनेक्शन और सहायक उपकरण शामिल होते हैं। कॉम्पैक्ट सबस्टेशनों में वितरण के लिए बिजली को विभाजित करने के लिए बस बार होते हैं। स्मार्ट रोड़ धर्मशाला के किनारे 5 कॉम्पेक्ट सबस्टेशन और 15 रिंग मेन यूनिट स्थापित किए गए हैं। अब शहर की विभिन्न जगहों पर 35 और कॉम्पैक्ट सबस्टेशन और 200 के लगभग RMU स्थापित किए जाने हैं, जिसको लेकर कार्य जारी है।
धर्मशाला में 400 मीटर कनेक्शन पेंडिंग
विद्युत मंडल धर्मशाला में करीब 400 मीटर कनेक्शन पेंडिंग (Meter Connection Pending) पड़े हुए हैं। काफी समय से चल रही इस पेंडेंसी के चलते उपभोक्ता परेशान हैं तथा उन्हें मीटर लगने का इंतजार करने को मजबूर होना पड़ रहा है। मीटर सप्लाई ना आने की वजह से यह समस्या पेश आ रही है। विद्युत मंडल धर्मशाला के अंतर्गत पेंडिंग 397 विद्युत मीटर आवेदनों में अधिकतर ऐसे हैं, जिन्होंने नए निर्माण किए हैं, जबकि कुछ ऐसे भी हैं, जो कि पुराने भवनों में विद्युत मीटर लगवाना चाहते हैं।
विद्युत मंडल धर्मशाला के स्टॉक में मीटर नहीं
गौरतलब है कि विद्युत मंडल धर्मशाला (Electricity Board Dharamshala) के अंतर्गत करीब 57,000 उपभोक्ता हैं, जिनमें 47,800 घरेलू उपभोक्ता, 8700 व्यावसायिक, जबकि शेष अन्य उपभोक्ता हैं। विद्युत बोर्ड अधिकारियों की मानें तो नए मीटर लगाना रूटीन प्रोसेस है, जैसे-जैसे सप्लाई आती है, वैसे ही नए आवेदनों पर मीटर लगा दिए जाते हैं। सूत्रों की मानें तो विद्युत मंडल धर्मशाला के स्टॉक में ही मीटर नहीं हैं, ऐसे में पेडेंसी होना लाजमी है।
397 विद्युत मीटर एप्लीकेशंस पेंडिंग
विद्युत मंडल को भी मीटर की सप्लाई आने का इंतजार है, जबकि उपभोक्ता जिन्होंने मीटर लगाने हेतू आवेदन कर रखे हैं, उन्हें परेशानी के साथ मीटर सप्लाई आने की राह ताकने को मजबूर होना पड़ रहा है। विद्युत मंडल धर्मशाला के एक्सईएन विकास ठाकुर का कहना है कि मीटर लगना रूटीन प्रोसेस है। मंडल के अंतर्गत 397 विद्युत मीटर एप्लीकेशंस पेंडिंग हैं, अभी स्टॉक में मीटर नहीं है। जैसे ही मीटर आएंगे, पेंडेंसी को दूर कर दिया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Follow the Himachal Abhi Abhi WhatsApp Channel

