-
Advertisement
हिमाचल सरकार ने 6 अधिकारियों को HAS में प्रमोट किया, आदेश जारी
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने 6 अधिकारियों को प्रमोट कर HAS कैडर में शामिल किया है। गुरुवार को कार्मिक विभाग से जारी आदेश के अनुसार, कर एवं आबकारी विभाग में सहायक आयुक्त नियुक्त ललित कुमार, पद्मा, अश्वनी कुमार और पंकज सूद को प्रमोट किया गया है। जिला कल्याण अधिकारी नरेंद्र सिंह और जिला कोषाधिकारी सुरेंद्र कुमार कटोच को भी HAS कैडर में शामिल किया गया है। ललित कुमार को एसडीएम थुनाग, पदमा को जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोलन, अश्वनी कुमार को एसडीएम कोटखाई, नरेंद्र सिंह को एसडीएम करसोग, सुरेंद्र कुमार कटोच को संयुक्त आयुक्त नगर निगम मंडी और पंकज सूद को केंद्रीय सहकारी बैंक सोलन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़े:लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाना चाहती है सरकार, पोर्टमोर में बोले सुक्खू
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Follow the Himachal Abhi Abhi WhatsApp Channel

