-
Advertisement
नगर निगम चुनावों में विधायकों के वोटिंग राइट को लेकर कोर्ट जा सकती है बीजेपी
मंडी। हिमाचल प्रदेश में हाल के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव (Mayor And Deputy Mayor Election) में विधायकों को वोटिंग का अधिकार (Voting Right To MLAs) देने के मामले को बीजेपी कोर्ट ले जाने का मन बना चुकी है। पार्टी इस बारे में लीगल ओपिनियन (Legal Opinion) ले रही है। उसी के आधार पर आगे का फैसला लिया जाएगा। पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने शनिवार को यहां मीडिया से चर्चा में यह बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले तो सरकार ने जिलाधीशों से विधायकों के वोटिंग राइट को लेकर राय मांगी थी। लेकिन इसे कानूनी तौर पर इनकार करने के बाद सरकार ने आदेशों को पलटते हुए नोटिफिकेशन (Notification) जारी कर विधायकों को वोटिंग राइट दे दिए। यह एक कानून है और इसमें किसी भी तरह का बदलाव विधानसभा में प्रस्ताव लाकर ही किया जा सकता है। विधानसभा का सत्र (Assembly Session) शुरू होने जा रहा है, इसलिए इस दौरान नोटिफिकेशन जारी नहीं की जा सकती थी। इसके पीछे सरकार की मंशा यही है कि जोड़-तोड़ करके अपने मेयर और डिप्टी मेयर बनाए जाएं। यह मंशा पूरी नहीं होगी।
निगमों को राजनीति का अखाड़ा बना दिया
जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का नारा देने वाली सरकार में सब-कुछ अव्यवस्थित होकर रह गया है। नगर निगमों में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनावों को लेकर सरकार ने इन निगमों को राजनीति का अखाड़ा बनाकर रख दिया है। कांग्रेस चाहे जो भी निर्णय ले, लेकिन उसमें उन्हें किसी भी तरह का लाभ मिलने वाला नहीं है।
यह भी पढ़े:नगर निगम मंडी के वीरेंद्र भट्ट मेयर व माधुरी कपूर बनी डिप्टी मेयर
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Follow the Himachal Abhi Abhi WhatsApp Channel


