-
Advertisement
बाली बोले, सुख सरकार के 365 दिन प्रशंसनीय
पंकज नरयाल/ नगरोटा बगवां। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) के नेतृत्व में बनी सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल प्रशंसनीय रहा है। इस दौरान सरकार के प्रदर्शन और सीएम के कुशल नेतृत्व की सराहना देश भर में की जा रही है। यह बात हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आरएस बाली (Vice Chairman of Tourism Development Board RS Bali) ने आज ओबीसी भवन नगरोटा बगवां में कही। बाली सरकार का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य पर धर्मशाला में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नगरोटा बगवां में पार्टी पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में बोल रहे थे।

आपदा से निपटने को सीएम सुक्खू के प्रयासों को सराहा
बाली ने कहा कि इस वर्ष बरसात से पूरे प्रदेश में आई आपदा ने जहां दशकों का रिकॉर्ड तोड़ाए वहीं सीएम सुक्खू ने आपदा (Disaster) से निपटने के लिए जो प्रयास किए वे भी पहले किसी सीएम ने नहीं किए। उन्होंने कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू जिस दृढ़ता से फील्ड पर डटे रहे उससे पूरे प्रशासनिक अलमे और प्रदेश की जनता को बल मिला। उन्होंने कहा कि इसी के चलते प्रदेश सरकर के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर भी अनेकों बार सराहा गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आने का आह्वान किया
बाली ने कहा कि प्रदेश सरकार पूर्ण सर्म्पण भाव से कार्य करते हुए राज्य की जनता के जीवन को सुगम बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने 11 तारीख को सीएम के आगमन और एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने जनता से प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आने का आह्वान किया। उन्होंने इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों के बारे में भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने जन समस्याओं (Public Problems) को भी सुना और अधिकतम का मौके पर निपटारा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
