-
Advertisement
बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी, पावर सप्लाई को ठप करने की चेतावनी
सुनैना जसवाल/ऊना। वेतन और पेंशन (Salary And Pension) जारी करने की मांग कर रहे हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड (HPSEBL) के कर्मचारी सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के आश्वासन पर भी नहीं मान रहे हैं। शनिवार को स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड एम्पलाइज यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों (Workers) ने ऊना में जोरदार प्रदर्शन कर बोर्ड के एमडी हरिकेश मीणा (Board MD) को हटाने की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि अगर बोर्ड इसी तरह गलत फैसले लेता रहा तो हिमाचल प्रदेश में पावर सप्लाई ठप (Stop Power Supply ) करने की नौबत आ सकती है।
शनिवार को बिजली बोर्ड के तमाम कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। CM सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhu) ने 2 दिन पहले कर्मचारियों को मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद बोर्ड प्रबंधन के फैसले के खिलाफ तमाम कर्मचारी सड़क पर उतर आए। कर्मचारियों ने बोर्ड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे हरिकेश मीणा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और उनके फैसलों को अन्याय पूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि वेतन और पेंशन जारी करने को लेकर टालमटोल की रणनीति को सहन नहीं किया जाएगा। बोर्ड कर्मचारियों ने प्रबंध निदेशक और आईएएस अधिकारी हरिकेश मीना को तुरंत हटाए जाने की मांग भी उठाई।
यह भी पढ़े:चुनाव में सबक सिखाएंगे- बोले पेंशन का इंतजार कर रहे बिजली बोर्ड कर्मी
बड़े आंदोलन को होना पड़ेगा मजबूर
यूनियन के यूनिट सचिव मनीष शर्मा और संयुक्त सचिव पंकज कुमार ने आरोप लगाया कि बोर्ड के एमडी हरिकेश मीणा के लगातार गलत फैसलों का नतीजा है कि कर्मचारियों को सड़क पर उतरने को मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि यदि बिजली बोर्ड (Electricity Board) इसी तरह गलत फैसले लेता रहा तो आने वाले दिनों में कर्मचारियों को प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन (Big Movement) खड़ा करने को मजबूर होना पड़ेगा। इसमें प्रदेश भर की बिजली सप्लाई भी ठप हो सकती है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

