-
Advertisement
चोरों ने ताले तोड़कर दुकान से 15 मोबाइल सहित 2 लैपटॉप चुराए
एचके पंडित/नाहन। जिला सिरमौर (Sirmour) के पुलिस थाना कालाअम्ब के तहत पालियों क्षेत्र में रविवार रात अज्ञात चोरों (Thieves) ने एक दुकान के ताले तोड़कर 15 मोबाइल और दो पुराने लैपटॉप चोरी कर लिए।दुकानदार ने सोमवार सुबह दुकान का ताला टूटा देखा, तो मामले की सूचना कालाअम्ब पुलिस थाना को दी। दुकानदार भूपेंद्र ने पुलिस को बताया कि अज्ञात चोर दुकान में रखे दो पुराने लैपटॉप और हजारों रुपए की कीमत के करीब 15 मोबाइल (Mobile Phones) चोरी कर ले गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। कालाअम्ब पुलिस थाना के एसएचओ एमएस चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़े:पांवटा साहिब: बेकाबू टिप्पर ने खड़ी बस और कार को मारी टक्कर, गाड़ियां क्षतिग्रस्त
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


