-
Advertisement
ठंड से बचने को आग जलाई और फिर उसी आग में झुलसकर मर गया
नाहन। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला (Sirmour) में एक व्यक्ति की आग में झुलसने से मौत हो गई। मामला पुलिस थाना पच्छाद के देवल टिकरी गांव का है। मृतक की पहचान 48 वर्षीय तेजराम पुत्र लाल सिंह निवासी गांव राजाबाला बाल, तहसील व जिला देहरादून, उत्तराखंड के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तेजराम बिरोजा निकालने का काम करता था। सोमवार शाम उसने शराब (Drunk) पी रखी थी। इसी बीच, जब वह अपने कमरे की तरफ जा रहा था तो उसने सड़क किनारे ठंड से बचने के लिए अलाव (Bonfire) जलाई। कुछ समय बाद वह शराब के नशे में बेसुध होकर आग में गिर (Felled On The Bonfire) गया। इससे वह काफी हद तक झुलस गया। इसी दौरान तेजराम ने दम तोड़ दिया।
सुबह ग्रामीणों ने देखा शव
मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने जब उसके शव (Body) को देखा तो पुलिस थाना पच्छाद को इसकी सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। राजगढ़ के डीएसपी अरुण कुमार मोदी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
यह भी पढ़े:शिमला में 23 वर्षीय युवक ने किया सुसाइड, पेड़ से लटका हुआ मिला शव
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


