-
Advertisement
हिट एंड रन: कांगड़ा में फिर सड़कों पर उतरे ड्राइवर, रोकी गाड़ियां
रविंद्र चौधरी/कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा (Kangra) में बुधवार को फिर कुछ ट्रक ड्राइवरों ने हिट एंड रन (Hit and Run) से जुड़े कानून में बदलाव के विरोध में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। ड्राइवर इस कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। सभी ड्राइवरों ने सरकार को चेताया है कि इस संशोधित कानून को वापस ना लिया गया तो आंदोलन और उग्र होगा।
केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी
मंडी-पठानकोट NH पर गगल चौक में प्रदर्शनकारियों ने सरकारी वाहन और इमरजेंसी व्हीकल को छोड़कर ज्यादातर सभी गाड़ियों को रोका। सामान ले जा रही गाड़ियों को भी आगे नहीं जाने दिया गया। सभी ड्राइवरों (Drivers) ने एक साथ केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। ड्राइवरों के अनुसार हिट एंड रन से जुड़ा कानून उनके हितों के खिलाफ है।
केंद्र का ड्राइवरों को आश्वासन
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने हिट एंड रन मामले में मोटर व्हीकल एक्ट को संशोधित किया है। इसमें केंद्र ने 10 साल की सजा और 5 से 7 लाख रुपए जुर्माने का प्रावधान किया है। ड्राइवर इसका विरोध कर रहे हैं। इसके विरोध में देशभर में ड्राइवर प्रदर्शन (Protest) कर चुके हैं। मगर, इनकी हड़ताल के बाद केंद्र ने संशोधन को अभी लागू नहीं करने का भरोसा दे रखा है।
यह भी पढ़ेंः गेस्ट टीचर्स भर्ती के खिलाफ शिमला डीसी ऑफिस के बाहर छात्रों का प्रदर्शन
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


