-
Advertisement
Chocolate पराठे को देख चकरा जा रहा है सिर, देखें वायरल वीडियो
Last Updated on February 11, 2024 by Himachal Abhi Abhi
Chocolate Paratha: नेशनल डेस्क। आज तक आपने कई किस्म के पराठे खाएं होंगे, लेकिन क्या कभी चॉकलेट पराठा (Chocolate Paratha) ट्राई किया है। जी हां, चॉकलेट पराठा। सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रही इस चॉकलेट पराठे की रेसिपी को देखकर लोगों का सिर चकरा गया है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है, बेहद तेजी से ये वीडियो वायरल हो रहा है।
पराठे खाना किसे पसंद नहीं होता। खासकर अगर ठंड का मौसम है तो लोग गर्म चीजें ही ज्यादा खाते हैं। हमारे देश के लोग एक्सपेरिमेंट करने से कभी पीछे नहीं हटते हैं, जिसका सबूत आपके सामने ये वीडियो है। चॉकलेट पराठे ने तो आलू, गोभी, पनीर के पराठे को पछाड़ दिया है और सोशल मीडिया पर खूब लाइमलाइट बटोर रहा है। लोग वीडियो को देखकर जमकर कमेंट्स (Comments) कर रहे हैं।
‘दुखी कर दिए तुम लोग’
वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @yumyumindia हैंडल पर शेयर किया गया है। इसमें देखा जा सकता है एक व्यक्ति चॉकलेट की स्टफिंग को पराठे में भरता है। स्टफिंग में व्यक्ति चॉकलेट के साथ काजू और किशमिश का भी इस्तेमाल करता है, फिर पराठे को देसी घी लगाकर पकाता है और लास्ट में व्यक्ति इसे बीच में से काटकर खाने के लिए देता है। इस वीडियो पर कॉमेंट की बाढ़ आ गई है। एक शख्स ने लिखा है- दुखी कर दिए तुमलोग। दूसरे ने लिखा है- छी छी ये क्या है। ‘कुछ और हेल्दी भी बनाते हो क्या? एक और ने लिखा है- हे प्रभु अवतार लेने का समय आ गया है। कहां हो प्रभु आ जाओ? वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।