-
Advertisement
Una: शख्स ने पहले तो पत्नी का गला रेता फिर खुद को किया लहूलुहान
ऊना। जिला ऊना के गगरेट के अंतर्गत ओयल गांव में पति ने ब्लेड से पहले पत्नी का गला रेता और फिर खुद के गले पर ब्लेड चला डाला। पति द्वारा पत्नी का गला रेतने के साथ खुद पर किए गए जानलेवा हमले( Attack) के कारणों का पुख्ता पता नहीं चल पाया है। दोनों को गंभीरावस्था में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना (Regional Hospital Una) में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह ओयल गांव का महाबीर सिंह किसी बात को लेकर इतनी तैश में आ गया कि उसने तेजधार ब्लेड से पहले पत्नी का गला रेत कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया और उसके बाद खुद पर भी ब्लेड से जानलेवा हमला करके लहूलुहान कर लिया।
सोमभद्रा नदी के पार अर्द्धचेतन अवस्था में मिला
अभी स्थानीय लोग पत्नी को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे थे कि महाबीर के लहूलुहान होने की खबर आ गई। जिस पर पुलिस स्थानीय लोगों के साथ उसे ढूंढने पहुंची तो रास्ते में गिरे खून के कतरों का पीछा करते हुए महाबीर सोमभद्रा नदी के पार अर्द्धचेतन अवस्था में पड़ा मिला। उसे भी उपचार के लिए सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया। घायल पत्नी के बयान लेने अस्पताल पहुंची पुलिस उसकी हालत बयान देने लायक न होने के चलते उसके बयान नहीं ले पाई। डीएसपी डा. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है। डाक्टरों के अनुसार फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है।
यह भी पढ़े:ऊना में कर्मचारी पर फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी हासिल करने का आरोप
30 घंटे बीत जाने के बाद भी शव की पहचान नहीं
पीरनिगाह के जंगल में महिला के शव की 30 घंटे बीत जाने के बाद भी पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस को शव के माथे व दोनों कानों के पीछे चोट के निशान मिले है, जिससे साफ है कि महिला की हत्या कर शव को जंगल में फैंका गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए डेडहाऊस में रख दिया है। साथ ही हत्यारे का भी पता किया जा रहा है। अभी तक जांच में ये साफ हो चुका है कि महिला की हत्या करीब दो से तीन दिन पहले ही हुई है। बता दें कि बीती 15 फरवरी की दोपहर गोपाल राणा निवासी बसोली पीरनिगाह के जंगल में गया हुआ था। जहां पर गोपाल को एक महिला मृत अवस्था में मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पाया कि शव के सिर माथे के ऊपर चोट का निशान व कान के पीछे दोनों तरफ चोट के निशान थे। पुलिस ने पाया कि अज्ञात व्यक्ति ने महिला की बेरहमी से हत्या कर दी है। पुलिस ने महिला की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। ऐसे में शव की पहचान के लिए डेडहाऊस ऊना में रखा गया है। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस मृत महिला की पहचान को लेकर पड़ोसी राज्यों से भी संपर्क कर रही है। उन्होंने कहा कि पहचान होने के बाद ही पूरे रहस्य से पर्दा उठ सकता है।

