-
Advertisement
फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री होंगे आईएमडीआरसी के ब्रांड एंबेसडर
शिमला। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल (Governor Shiv Pratap Shukla) ने आज यहां राजभवन में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री(Film director Vivek Agnihotri) को इंटेग्रेटिड मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी रिहेबिलीटेशन सेंटर- मानव मंदिर(Integrated Muscular Dystrophy Rehabilitation Center- Manav Mandir) का ब्रांड एंबेसडर बनने पर बधाई दी। राज्यपाल ने औपचारिक तौर पर इसकी घोषणा की। इस अवसर पर, सेंटर के मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित रोगी भी राजभवन में उपस्थित थे।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि यह एक अनुवांशिक रोग है, जो समय के साथ शारीरिक शक्ति को कमजोर करता है और रोगी दूसरों पर निर्भर हो जाता है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र में फिज़ियोथेरेपी, हाईड्रोथेरेपी, योग, प्राणायात एवं उचित देखभाल से आधुनिक मशीनों के द्वारा उपचार किया जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश के सोलन में एक ऐसा सेंटर है, जो Muscular dystrophy के मरीज़ों के लिए उम्मीद की नई किरण बना है। जानिए इस 'मानव मंदिर' के बारे में।#MannKiBaat pic.twitter.com/RzJyuNIfcq
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) November 27, 2022
पीएम मोदी ने भी किया था केंद्र का जिक्र
राज्यपाल ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी ‘मन की बात’ में इस केंद्र का विशेष तौर पर उल्लेख किया था और केंद्र के द्वारा दी जा रही सेवाओं की सराहना की थी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अग्निहोत्री के सहयोग से केंद्र का देश-दुनिया में व्यापक प्रचार सुनिश्चित होगा। जिन पीड़ित व्यक्तियों तक इस केंद्र की जानकारी नहीं है वे भी आ सकेंगे। वहीं, अधिक से अधिक लोग भी केंद्र से जुड़कर अपना योगदान देने में सहायक बनेंगे। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि वे भी केंद्र से जुड़कर अपनी बहुमूल्य सेवाएं प्रदान कर मानवता की सेवा में आगे आएं।
इस अवसर पर अग्निहोत्री ने ऑन लाइन जुड़कर राज्यपाल का स्वागत किया और कहा कि सामाजिक भूमिका का निर्वहन करते हुए वह केंद्र से जुड़ने पर प्रसन्नता महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र के प्रचार-प्रसार में वह अहम भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर, इंटेग्रेटिड मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी रिहेबिलीटेशन सेंटर- मानव मंदिर में सेवाएं प्रदान कर रहीं उमा बाल्दी ने राज्यपाल का स्वागत किया।

