-
Advertisement
सतलुज नदी में गिरा ट्रक, चालक का शव निकालने के लिए बुलाए गोताखोर
Accident : शिमला (Shimla) जिला के साथ लगते सुन्नी (Sunni) में चाबा प्रोजेक्ट (Chaba Project) के समीप एक ट्रक ढांक से गिरकर सतलुज नदी (Sutlej River) में जा समाया है। बताया जा रहा है ट्रक चालक का शव (Dead Body) भी नदी में है। हालांकि, शव को निकालना मुश्किल हो रहा है ऐसे में गोताखोरों (Divers) की टीम बुलाई गई है।
अभी तक नहीं हो पाई ट्रक चालक की पहचान
आपको बता दें, दुर्घटना का शिकार हुए ट्रक को निकालने के क्रेन भी बुला ली गई है। वहीं, मृत ट्रक चालक (Dead Truck Driver) की भी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने संदेह जताया है कि यह ट्रक और ट्रक चालक दोनों ठियोग (Theog) के हो सकते हैं। हालांकि, अभी इस पर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। क्योंजकी ट्रक की नंबर प्लेट (Number Plate) भी पानी में डूब चुकी है। उधर, ठियोग के एक व्यक्ति ने दावा किया है ट्रक उसका है क्योंकि, ट्रक की जीपीएस में आखिरी बार लोकेशन (Location) इसी जगह की बताई जा रही है। वहीं, इस ट्रक को जो ड्राइवर चलाता था उसका भी फोन स्विच ऑफ आ रहा है।
16 जून को हादसे का शिकार हुआ ट्रक
उधर, पुलिस के मुताबिक़ एक अन्य ड्राइवर ने ही यहां पर किसी के डूबने का अंदेशा जताया था। पुलिस को सूचना देने वाले ड्राइवर का कहना था कि उसने नदी में कुछ फट्टे तैरते हुए देखे वहीं, घटनास्थल पर सड़क भी थोड़ी धंसी हुई थी। पुलिस का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त हुआ ट्रक, 16 जून को कंडाघाट से निथर के लिए सीमेंट (Cement) छोड़ने गया था। और आते समय यहां दुर्घटना (Accident) का शिकार हो गया। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Follow the Himachal Abhi Abhi WhatsApp Channel

