-
Advertisement
इस देश के सिनेमाघरों में छाएगी शाहरुख़ की ‘जवान’, भारत में खूब हुई थी कमाई
Jawan In Cinemas again : बॉलीवुड के किंग खान यानी, शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) की पिछले साल की सबसे हिट फिल्म, जवान एक बार फिर सिनेमाघरों में आने को तैयार है। इस फिल्म को अब जापान (Japan) में रिलीज करने की तैयारी है। इस फिल्म ने भारत में खूब कमाई की थी। जिसके चलते यह फिल्म ब्लॉक बस्टर साबित हुई थी।
https://twitter.com/OGSikandar/status/1808433434009666002
29 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
आपको बता दें, जपान में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की इस फिल्म की रिलीज डेट (Jawan Japan Release) का एलान कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर जवान की जापान रिलीज का पोस्टर सामने आ गया है। जिसके अनुसार, यह फिल्म 29 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आपको बता दें, साउथ सिनेमा के निर्देशक एटली की इस फिल्म में शाहरुख डबल रोल (Double Role) में नजर आए थे। जवान में शाहरुख़ के अलावा, नयनतारा, सुनील ग्रोवर, संजय दत्त, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और प्रिया मणि जैसे कलाकार अहम किरदारों में दिखे थे। आपको बता दें, जवान, किंग खान के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 643.87 करोड़ का कारोबार किया था। जापान में रिलीज होने के बाद यह आंकड़ा बढ़ने के आसार हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Follow the Himachal Abhi Abhi WhatsApp Channel
