-
Advertisement
‘एनिमल’ ने हिलाया बॉक्स ऑफिस, धुंआधार कमाई जारी; 400 करोड़ के क्लब में एंट्री को तैयार
Last Updated on December 10, 2023 by Soumitra Roy
नेशनल डेस्क। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ‘एनिमल‘ (Animal) की धुंआधार कमाई लगातार बढ़ती ही जा रही है। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ लगी हुई है। रणबीर और बॉबी की ये मूवी खूब नोट छाप रही है। अपनी ताबड़तोड़ कमाई से मूवी ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर तहलका मचाकर रख दिया है। ‘एनिमल’ रणबीर कपूर के करियर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई है। आज मूवी को रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं ‘एनिमल’ ने 9वें दिन तक कितने करोड़ कमाए हैं?
Finallyyy show time : #AnimalMovie 🔥🙇🏻
Ah crowd ah euphoria🥵🥵🥵 youth motam theaters lone unaru#Animal pic.twitter.com/flkjtoOf1u
— Siva Harsha (@SivaHarsha_23) December 1, 2023
फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स
‘एनिमल’ को फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ‘Animal’ ने पहले दिन ही व्लर्ड वाइड 100 करोड़ का आंकड़ा छूकर इतिहास रच दिया था। वहीं फिल्म ‘एनिमल’ ने पहले दिन 63 करोड़ के दमदार कलेक्शन (Powerful Collection) के साथ ओपनिंग की थी। अपनी कमाई की रफ्तार को बरकरार रखते हुए फिल्म के पहले हफ्ते का कलेक्शन 338.85 करोड़ रुपये किया था। वहीं अब फिल्म की रिलीज के नौवें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं।
अब तक का कलेक्शन 398.53 करोड़
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘एनिमल’ ने अपने नौवें दिन 37 करोड़ की कमाई की है। वहीं, कुल मिलाकर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की फिल्म का भारत में अब तक का कलेक्शन 398.53 करोड़ रुपए हो चला है। इसी के साथ फिल्म अब जल्द ही 400 करोड़ के क्लब में एंट्री मारेगी।