-
Advertisement
Manali-Leh | BRO | Flood
मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरैंज अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है। इसके चलते फ्लैश फ्लड व भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। मनाली-लेह मार्ग पर जिंगजिंग बार से तकरीबन 7 किमी आगे गुरुवार देर रात करीब 12:00 बजे पहाड़ी से ग्लेशियर के लगातार पिघलने से सड़क अचानक बाढ़ आने से बंद हो गई। इस बाढ़ में लेह से मनाली की तरफ आ रहे दो ट्रक और एक बाइक मलबे में फंस गए। सीमा सड़क संगठन के जवानों ने बाइकर को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला। वहीं सीमा सड़क संगठन की मशीन रात में भी काम में जुटी रही। सीमा सड़क संगठन के ओसी मेजर रवि शंकर ने बताया कि रात करीब एक बजे यहां पर फ्लैश फ्लड आया था। सीमा सड़क संगठन 70 आरसीसी ने जिगजिंगबार के पास हाईवे की सिंगल लेन खोल दी है। यहां पर बड़ी संख्या में सैलानी फंस गए थे, जिन्हें अब धीरे-धीरे निकाला जा रहा है।