-
Advertisement
धोखाधड़ी मामले में पूर्व विधायक व बेटे से पूछताछ, दोनों पर दर्ज हैं तीन केस
Una News :ऊना धोखाधड़ी के मामले (Fraud Case) में कुटलैहड़ के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो (Former MLA Devendra Kumar Bhutto) और उनका बेटा पुलिस जांच में शामिल हुए। सोमवार को दोनों आरोपियों ने पुलिस चौकी ऊना (Police Station Una) पहुंचकर पुलिस की जांच में सहयोग किया, जहां पुलिस ने भी दोनों से कुछ देर के लिए पूछताछ की। कुटलैहड़ के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो और उसके बेटे कर्ण राज के खिलाफ धोखाधड़ी के तीन मामले दर्ज किए गए हैं।
अधिकारी की शिकायत पर दर्ज हुए हैं केस
बता दें कि यह मामले लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारी की शिकायत पर दर्ज किए गए हैं। इनमें से दो मामले देवेंद्र भुट्टो और एक उनके बेटे के खिलाफ दर्ज हैं। शिकायत में लोक निर्माण विभाग बंगाणा खंड के अधिशासी अभियंता ईं. सुरेश धीमान ने बताया है कि देवेन्द्र भुट्टो को प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के अंतर्गत सडक़ बनाने का ठेका दिया गया। इस दौरान भुट्टो ने बैंक गारंटी के बदले कथित तौर पर 5,11,000 रुपये की राशि के लिए चार अक्तूबर, 2021 की एक एफडी (FD) जमा की, जो चार अक्तूबर 2022 तक वैध थी। लेकिन ठेकेदार भुट्टो ने धोखाधड़ी (Fraud) से जाली हस्ताक्षर (Fake Signature) करके वह धनराशि बेईमानी से प्राप्त कर ली।
जाली दस्तावेज दिखाकर धोखाधड़ी
दूसरा मामला, कर्णराज पुत्र देवेंद्र भुट्टो के खिलाफ है। जिसमें शिकायतकर्ता सुरेश धीमान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी को पांच सडक़ मार्गों का कार्य आवंटित किया गया था, जिसके लिए आरोपी द्वारा कुल 5,50,000 रुपये की तीन सावधि जमा बैंक गारंटी के बदले जमा की गई, परंतु बाद में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) की ओर से उन्हें अवगत करवाया गया कि उक्त धनराशि आरोपी ने धोखाधड़ी से निकाल ली। वहीं, तीसरे मामले में अधिशासी अभियंता लोनिवि ऊना खंड बलदेव सिंह ने बताया कि भुट्टो ने जाली दस्तावेज प्रस्तुत करके विभाग की ओर से आवंटित किए गए कार्यों में धोखाधड़ी की है। उधर, एसपी राकेश सिंह ने बताया कि देवेंद्र भुट्टो और उनके बेटे पर धोखाधड़ी से जुड़े आरोप लगे हैं। मामले की जांच के लिए उन्हें सोमवार को पुलिस चौकी बुलाया गया था। जहां दोनों से पुलिस ने पूछताछ की गई है।
सुनैना जसवाल
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

