-
Advertisement
विनेश फोगाट पर बृजभूषण बोले, महाभारत के वक्त पांडवों ने द्रौपदी पर लगाया था दांव और अब….
Brij Bhushan On Vinesh Phogat: बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Former BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh) लगातार पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) पर हमलावर रुख अपनाए हुए हैं। बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को कहा है कि जैसे महाभारत में द्रौपदी (Draupadi) को दांव पर रखकर पांडवों ने जुआ खेला था, ठीक वैसे ही यहां महिला पहलवानों की प्रतिष्ठा को दांव पर लगा कर दांव खेला जा रहा है। मेरे खिलाफ जिन महिला पहलवानों ने विरोध.प्रदर्शन किया वो सिर्फ उनका ही प्रदर्शन नहीं था बल्कि उन्हें आगे करके किसी और ने अपना दांव खेला था। उन्होंने कहा कि इस पूरे खेल के पीछे भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) और दीपेंद्र हुड्डा (Deepender Hooda) रहे हैं।
कांग्रेस उनकी कुंडली में ही बैठ गई
बृजभूषण शरण सिंह ने ये भी कहा है कि कांग्रेस उनकी कुंडली में ही बैठ गई है। जब भी उनके या उनके परिवार के खिलाफ कुछ होता है तो उसके पीछे कांग्रेस (Congress) का ही हाथ होता है। इससे पहले बृजभूषण शरण सिंह ने शनिवार को भी विनेश फोगाट पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि विनेश फोगाट को ओलंपिक में क्वालीफाई करने से पहले बेईमानी करके जिताया गया था, और इसका परिणाम भगवान ने उन्हें ओलंपिक में दे दिया। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी दो वेट कैटेगरी में वजन नहीं दे सकता है। खैर हरियाणा चुनाव के बीच अब बृजभूषण शरण सिंह अपना स्कोर सैटल करना चाह रहे हैं।
-पंकज शर्मा
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group