-
Advertisement
सीएम सुक्खू ने मंत्रियों व अधिकारियों संग की बैठक, बजट के लिए कार्ययोजना भेजने के लिए दिए दिशा-निर्देश
CM Sukhu meeting with Ministers: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu)ने आज हमीरपुर रवाना होने से पहले ओक ओवर में मीटिंग (Meeting at Oak Over)ली। इस बैठक में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री (Deputy CM Mukesh Agnihotri) सहित कैबिनेट मंत्री व अधिकारी मौजूद रहे। सीएम ने सभी मंत्रियों और अधिकारियों को अपने अपने विभागों की योजनाएं बजट के लिए प्रस्तावित करने को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। मीटिंग के बाद सीएम सुक्खू (CM Sukhu)ने कहा उन्होंने मंत्रियों और अधिकारियों को रिव्यू मीटिंग (Review Meeting)में बजट की तैयारी करने को कहा है।
पीएम को गलत जानकारी देकर झूठ बुलवाया जा रहा
सीएम सुक्खू (CM Sukhu)ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अपनी आंतरिक लड़ाई की वजह से बीजेपी ( BJP) कई भागों में बंट चुकी है। इसलिए पीएम नरेंद्र मोदी को भी गलत जानकारी देकर उनसे झूठ बुलवाया जा रहा है। सीएम ने कहा, जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur) अपनी गद्दी को बचाने के लिए हर दिन झूठी स्टेटमेंट (False Statements)दे रहे हैं। सीएम ने कहा, हिमाचल सरकार ने 5 गारंटियां पूरी कर दी है। अब दूसरी गारंटियों को पूरी करने की दिशा में प्रयास जारी है। बीजेपी सरकार ने गुणात्मक शिक्षा में प्रदेश को 21वें स्थान पर ला दिया, स्वास्थ्य क्षेत्र में सबसे निचले स्तर पर हम चले गए। सभी क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है। हमारी सरकार सुधार के लिए कटिबद्ध है। साल 2027 तक आत्मनिर्भर हिमाचल बनाने का प्रयास है।
फ्लैगशिप योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करें
सीएम सुक्खू ने कहा कि सरकार समाज के अन्तिम व्यक्ति तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए निरन्तर कार्यरत है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने अनेक कल्याणकारी नीतियां और फ्लैगशिप कार्यक्रम शुरू किए हैं। उन्होंने मंत्रिमंडल सदस्यों को सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वह स्वयं इन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की निगरानी कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिर्वतन के ध्येय के साथ शुरू हुई प्रदेश को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की संकल्पना को साकार करने की दिशा में सभी को समावेशी प्रयास करने की आवश्यकता है। राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार ने ठोस प्रयास किए हैं जिसके धरातल पर परिणाम देखने को मिल रहे हैं। वर्तमान में प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ सुदृढ़ हो रही है। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित वर्गों को विकास की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए प्रदेश सरकार राज्य के संसाधनों का समुचित व संतुलित उपयोग सुनिश्चित कर रही है। सरकार राज्य के और प्रदेश के लोगों के हितों की रक्षा करते हुए प्रदेश को समृद्धि के पथ पर अग्रसर करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के सदस्यों को जनहित की दिशा में विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन कल्याण को सर्वोच्च अधिमान देते हुए विकासात्मक परियोजनाओं और योजनाओं की सफलता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास करना नितांत आवश्यक है।
इससे पहले वित्त सचिव देवेश कुमार भी सभी विभागीय अधिकारियों की मीटिंग ले चुके हैं। इसमें विभागों को नई योजनाएं बनाने के साथ साथ बजट के लिए सुझाव देने को बोला गया है। सीएम ने 2 साल से ज्यादा समय से खाली पदों को अगले बजट की योजना से बाहर करने के निर्देश दिए गए हैं।
संजू चौधरी

