-
Advertisement
Sukhu Govt के दो साला जश्न के अगले ही दिन Cabinet- होगा इस बार खास, देखिए
Himachal Cabinet Meeting : शिमला। हिमाचल की कांग्रेस सरकार (Himachal’s Congress Government) दो साल का कार्यकाल (Two-Year Term11) दिसंबर को पूरा करने जा रही है, इस अवसर पर (Bilaspur) बिलासपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सरकार अपनी दो साल की उपलब्धियों का बखान करेगी। उसके ठीक अगले ही दिन यानी 12 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) बुलाई गई है। बैठक सुबह 11 बजे शिमला स्थित सचिवालय में होगी।
विभिन्न विभागों में रिक्तियां भरने पर होंगे निर्णय
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में विधानसभा के शीतकालीन सत्र (Winter Session Of Himachal Vidhan Sabha) की तैयारियों पर भी चर्चा के साथ विभिन्न विभागों में रिक्तियां भरने पर निर्णय होने हैं। बैठक में डेरा राधा स्वामी चैरिटेबल अस्पताल भोटा का हस्तांतरण (Dera Radha Soami Charitable Hospital Bhota) इसकी सहयोगी संस्था को करने के मामले में लैंड सीलिंग एक्ट के प्रावधानों के सरलीकरण के लिए विधेयक लाने पर चर्चा होगी। वहीं,कुछ एक पिछले लंबित मामलों पर भी इस मर्तबा निर्णय होने हैं।
-संजू चौधरी

