-
Advertisement
राज्यसभा में सीट से नोटों की गड्डी मिलने पर सिंघवी की सफाई- मैं तो 500 रुपये लेकर जाता हूं
Abhishek Manu Singhvi: राज्यसभा (Rajya Sabha) में सिक्योरिटी जांच के दौरान कांग्रेस सांसद (Congress MP)की सीट से नोटों की गड्डियां मिलने की घटना पर हंगामा हो गया। सूत्रों के मुताबिक कल सिक्योरिटी जांच के दौरान सीट नंबर 222 पर नोटों की गड्डियां मिली। इस घटना को लेकर आज राज्यसभा (Rajya Sabha) में हंगामा हुआ। राज्यसभा की जिस सीट नंबर 222 से कैश बरामद हुए वह सीट कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी (Congress MP Abhishek Manu Singhvi) की है। वहीं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि इस पूरे मामले की नियमानुसार जांच कराई जाएगी। वहीं इस पूरे मामले पर अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि उन्हें पता नहीं क्या मामला है। उन्होंने कहा- मैं तो 500 रुपये लेकर गया था।
My short statement in Hindi to some journalists. pic.twitter.com/p6TkYyBHHE
— Abhishek Singhvi (@DrAMSinghvi) December 6, 2024
वहीं अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि मैं जब भी राज्यसभा जाता हूं तो 500 रुपए का एक नोट साथ लेकर जाता हूं। मैंने इसके बारे में पहली बार सुना। मैं 12:57 बजे सदन पहुंचा और सदन 1 बजे उठा, फिर मैं 1:30 बजे तक कैंटीन में बैठा और फिर संसद से चला गया उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। सिंघवी ने आगे कहा कि मुझे यह अजीब लगता है कि ऐसे मुद्दों पर भी राजनीति की जाती है। उन्होंने कहा कि इस मामले में बिना शक जांच होनी चाहिए। ये भी जांच होनी चाहिए कि कैसे कोई भी सीट पर आकर कुछ भी रख सकता है।कांग्रेस सांसद ने कहा कि इसका मतलब है कि हममें से हर किसी के पास एक सीट होनी चाहिए जहां सीट को खुद ही लॉक किया जा सके और चाबी सांसद अपने घर ले जा सकें क्योंकि नहीं तो हर कोई कुछ भी रखकर इस बारे में आरोप लगा सकता है। उन्होंने कहा कि यह दुखद और हास्यास्पद है।
इससे पहले जैसे ही सभापति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने इस मामले की जानकारी सदन को दी, सदन में हंगामा शुरू हो गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जब तक मामले की जांच चल रही और सबकुछ स्पष्ट नहीं हो जाता तब तक आपको उनका नाम नहीं लेना चाहिए। खड़गे के इस बयान के बाद सत्ता पक्ष के सांसद हंगामा करने लगे।
पंकज शर्मा

