-
Advertisement
Himachal Vidhan Sabha के शीतकालीन सत्र में Congress सरकार की गारंटियों पर बजेगा बाजा,दे-दनादन
Himachal Vidhan Sabha Winter Session Tapovan : हिमाचल विधानसभा (Himachal Vidhan Sabha) के 18 दिसंबर से धर्मशाला के तपोवन (Tapovan) में होने वाले शीतकालीन सत्र (Winter Session) में Congress सरकार की गारंटियों (Congress Government’s Guarantees) पर जमकर बाजा बजेगा इस बार। यही नहीं युवाओं को नौकरियों के वादों पर भी टकरार बराबर होगी। इसके साथ-साथ अवैध खनन की गूंज भी खूब सुनाई देगी। 21 दिसंबर तक चलने वाले इस सत्र के लिए पूछे गए सवालों में अधिकतर (Unemployment) बेरोजगारी, अवैध खनन (Illegal Mining) व लाॅ एंड आर्डर को लेकर ही हैं। बीजेपी विधायकों (BJP MLA) ने कांग्रेस के घोषणा पत्र व गारंटियों पर ही जोर देते हुए सवाल पूछे हैं। इससे साफ होता दिख रहा है कि तपोवन की ठंडक में इस बार भी राजनीतिक गर्माहट खूब होगी।
कुल चार ही बैठकें होनी हैं
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में इस मर्तबा कुल चार ही बैठकें होंगी। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष, सत्ता पक्ष को गारंटियों और विकास कार्य ना होने को लेकर घेरेगा। जबकि सत्ता पक्ष अपनी उपलब्धियों को सदन में रखने का प्रयास करेगा। इस मर्तबा सदन में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू सत्र (CM Sukhwinder Singh Sukhu) के पहले दिन ही हमीरपुर के भोटा स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास के चैरिटेबल अस्पताल (Radha Soami Satsang Beas Charitable Hospital) की जमीन को उनकी सहयोगी संस्था को देने के लिए भूमि सुधार अधिनियम में संशोधन को विधेयक पटल पर रखेंगे।
शीतकालीन सत्र की परंपरा वीरभद्र सिंह ने रखी थी
धर्मशाला में शीतकालीन सत्र की परंपरा तत्कालीन सीएम वीरभद्र सिंह (Then CM Virbhadra Singh) ने वर्ष 2005 में रखी थी। पहला शीतकालीन सत्र धर्मशाला स्थित राजकीय महाविद्यालय के प्रयास भवन (Prayas Bhawan of Government College Dharamshala) में हुआ था। उसी दौरान वीरभद्र सिंह ने धर्मशाला के तपोवन में प्रदेश के दूसरे विधानसभा भवन की नींव रखी,व इसे रिकार्ड समय यानी एक वर्ष में पूरा कर इसका ना केवल उद्घाटन किया बल्कि यहीं नए भवन में 2006 का पहली बार शीतकालीन सत्र भी करवाया।
-मनोज ठाकुर
