-
Advertisement
सैन्य सम्मान के साथ जवान विनोद कुमार को दी अंतिम विदाई, गुवाहाटी में हृदय गति रुकने से हुई थी मौ#त
ITBP Jawan Cremated With Military Honour ::धर्मशाला की बगली पंचायत के आईटीबीपी में तैनात एएसआई विनोद कुमार (ASI Vinod Kumar)को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। विनोद की ड्यूटी के दौरान चार दिन पहले गुवाहाटी (Guwahati)में हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। विनोद कुमार की पार्थिव देह आज सुबह उनके पैतृक गांव पहुंची। जवान की पार्थिव देह घर पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। गमगीन माहौल के बीच सैन्य सम्मान (Military honors)से साथ मोक्ष धाम में जवान विनोद कुमार का अंतिम संस्कार (Vinod Kumar’s funeral)किया गया।
इस दौरान विनोद अमर रहे और भारत माता की जय के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। बड़े बेटे मेरे पापा अमर रहे कहते हुए पिता की पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। विनोद अपने पीछे पत्नी और दो बेटे छोड़ गए हैं। स्थानीय विधायक सुधीर शर्मा व प्रशासनिक अधिकारियों सहित सैंकड़ों लोगों ने विनोद कुमार को श्रद्धांजलि दी।
-राहुल कुमार

