-
Advertisement
Vidhan Sabha सत्र से पहले गहमागहमी, BJP Leaders के खिलाफ झूठी शिकायत,मची हलचल
Himachal Vidhan Sabha Winter Session At Tapovan: धर्मशाला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने कहा है कि हमें पता चला है कि बीजेपी नेताओं के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कर सरकार उन्हें फंसाने की साजिश रच रही है। उन्होंने ये बात विधानसभा के शीतकालीन सत्र (Himachal Vidhan Sabha Winter Session) से ठीक एक दिन पहले कहकर सनसनी फैला दी है। इससे साफ हो गया है कि बीजेपी इस मसले को विधानसभा के अंदर व बाहर उठाने वाली है। झूठे आरोप लगा कर बीजेपी के नेताओं और बीजेपी सरकार के दौरान रहे अधिकारियों को फंसाने का षड़यंत्र रच कर अपनी नाकामियों पर सरकार पर्दा डाल रही है।
वहीं शीतकालीन सत्र (Winter Session) को लेकर जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बारसदन में उठाने के लिए मुद्दे बहुत है, पर सत्र छोटा है। मात्र चार दिन सदन की कार्यवाही चलेगी, जिसमें दो दिन सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) नहीं रहेंगे। ऐसे में स्पष्ट है कि सरकार जवाब देने से भाग रही है। ये सरकार जवाब देने की स्थिति में नहीं है। सरकार ने हाल ही में दो साल पूरे होने का जश्न मनाया। आपदा में जिन लोगों को घर बरबाद हुए उनके अभी तक घर तक नहीं बने हैं कई जगह तो पटवारी तक नहीं पहुंचे है और वो लोग जैसे तैसे रह रहे हैं। सरकार अपने जश्न पर पैसे की बरबादी कर रही है। आउटसोर्स के कर्मचारी घर बिठा दिए। महिलाओं को 15 सौ नहीं मिले। बिजली-पानी पर टैक्स लगा दिए।
–राहुल कुमार

