-
Advertisement
CM Sukhu का बदला प्रोग्राम, अब Chandigarh से कल सीधे Bengaluru की भरेंगे उड़ान
Himachal CM Sukhu Bengaluru Tour : शिमला। हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (Himachal CM Sukhvinder Singh Sukhu) अब संशोधित प्रोग्राम के तहत कल यानी 25 दिसंबर को शिमला से बेंगलुरु जाएंगे। पहले सीएम सुक्खू को वाया दिल्ली जाना था,लेकिन अब सीएम शिमला से हेलीकॉप्टर द्वारा चंडीगढ़ वहां से हवाई जहाज द्वारा बेगलूरू (Bengaluru) रवाना होंगे। सीएम सुक्खू कल बेंगलुरु में ही रूकेंगे। उससे अगले दिन यानी 26 दिसंबर को वह बेलगावी जाएंगे व वहां सीडब्ल्यूसी (CWC) बैठक में भाग लेंगे। उससे अगले दिन यानी 27 दिसंबर को सीएम सुक्खू महात्मा गांधी के ऐतिहासिक 1924 बेलगावी अधिवेशन शताब्दी समारोह में शिरकत करेंगे। इस दिन रात वह हैदराबाद (Hyderabad) में रूकेंगे। संभवतः सीएम सुक्खू 28 को दिल्ली (Delhi) आएंगे। वहां एक दिन के प्रवास के बाद 29 को शिमला (Shimla) लौटेंगे।
कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Congress state president Pratibha Singh) भी कल दिल्ली (Delhi) रवाना हो रही हैं। वह भी बेंगलुरु (Bangalore) में पार्टी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। इसके साथ ही हिमाचल में संगठन के नए सिरे से गठन को लेकर भी दिल्ली में पार्टी नेताओं से चर्चा होनी है। नवंबर माह से हिमाचल में पार्टी संगठन भंग चल रहा है। मात्र प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर प्रतिभा सिंह ही काम कर रही हैं।
-राहुल कुमार

