-
Advertisement
Himachal में बड़ा हादसा, पहाड़ी से गाड़ियों पर गिरे पत्थर, दिल दहलाने वाला मंजर
Himachal Accident : कुल्लू। हिमाचल में बर्फबारी-बारिश के बीच सड़कों पर वाहन चलाना बडा जोखिम भरा काम है। आज भी बारिश के बीच कुल्लू जिला (Kullu Distt) के तहत आनी के राणाबाग में पहाड़ी से पत्थर सड़क पर गिरने शुरू हो गए तो उसमें वहां से गुजर रहे दो वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। हालांकि,हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन हादसे का (Video Of Accident) वीडियो दिल को दहलाने वाला है।
आज भी हिमाचल में मौसम (Mosam) के मिजाज बदले हुए है, पहाडों पर बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में बारिश का दौर चला हुआ है। इसी बीच आनी के राणाबाग में पहाड़ी से पत्थर गिरने का मामला सामने आया है। जिससे दो वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। जबकि हादसा स्थल का वीडियो डरा देने वाला है।
वहीं, कांगड़ा (Kangra) में बारिश के चलते मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग 503 पर ढलियारा में एक आम का पेड़ के गिरने से सड़क मार्ग बाधित होकर रह गया। करीब एक घंटे तक राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रही। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी लाइनें लग गई थी। बाद में यातायात बहाल किया गया।
-राहुल कुमार

