-
Advertisement
Himachal BJP ने सात जिलों में चुन लिए अध्यक्ष, Kangra में Sachin -हमीरपुर में Rakesh को जिम्मेदारी
Himachal BJP Distt President : शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh BJP) में बीजेपी के सात संगठनात्मक जिला अध्यक्षों (Distt President) का सोमवार को चयन हो गया है। इससे पहले नौ जिलाध्यक्ष रविवार चुन लिए गए थे। अब ऊना (Una Distt) में जिला अध्यक्ष का चुनाव ही रह गया है। बताया जा रहा है कि वह भी दो से तीन दिन के भीतर करवा लिया जाएगा। आज हुए चुनाव में केसी चौहान जिला शिमला के अध्यक्ष चुने गए हैं,जबकि राकेश ठाकुर को हमीरपुर का अध्यक्ष चुना गया है। कांगड़ा जिला की जिम्मेदारी दोबारा से सचिन शर्मा (Sachin Sharma) को दी गई है।
https://twitter.com/BJP4Himachal/status/1876238923590238268
नूरपुर का जिला अध्यक्ष राजेश काका बने
शिमला के अंतर्गत महासू का जिला अध्यक्ष अरुण फालटा को चुना गया। कांगड़ा के नूरपुर का जिला अध्यक्ष (Rajesh Kaka) राजेश काका, बिलासपुर का कृष्ण लाल चंदेल, किन्नौर का जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह मंजू को चुना गया है। इससे पहले रविवार को चंबा से धीरज नरयाल, पालमपुर से रागिनी रकवाल, देहरा से अजय खट्टा, कुल्लू से अमित सूद, सुंदरनगर से हीरा लाल, मंडी से निहाल चंद शर्मा, सोलन से रतन सिंह पाल, सिरमौर से धीरज गुप्ता और लाहुल-स्पीति से रिंगजिन हरियाप्पा को अध्यक्ष चुना गया है।
16 जिलों को अध्यक्ष मिले
सुंदरनगर से अध्यक्ष बने (Hiralal) हीरालाल जिला मंडी के तहत आने वाले करसोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी रह चुके हैं। इसी तरह रतन सिंह पाल जिला सोलन के अर्की विधानसभा क्षेत्र से दो बार बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के कुल 17 संगठनात्मक जिले हैं। इस हिसाब से 16 जिलों को अध्यक्ष मिल चुके हैं। अब एक जिले में ही अध्यक्ष चुना जाना बाकी रह गया है।
-राहुल कुमार

