-
Advertisement
शिमला के रिज पर मनाया ‘नो योर आर्मी’, हथियारों और उपकरणों की लगाई प्रदर्शनी
Army Day: शिमला। सेना दिवस (Army Day) के मौके पर शिमला में सेना प्रशिक्षण कमान की ओर से ‘नो योर आर्मी’ ( Know Your Army)मेला का आयोजन किया गया। इस मौके पर ऐतिहासिक रिज पर ARTRAC की ओर सेना उपकरणों की प्रदर्शनी, मेडिकल चेकअप कैंप और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से लोगों को भारतीय सेना (Indian Army) को अधिक करीब से जानने का मौका मिलेगा। मेले की शुरुआत थल सेना के मेजर जनरल VSM विवेक वेंकटरमन ने की। इस दौरान डीसी व एसपी शिमला समेत सेना के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।

शिमला के रिज पर ‘नो योर आर्मी’ मेले का शुभारंभ करने के बाद मेजर जनरल VSM विवेक वेंकटरमन ने कहा कि आर्मी दिवस (Army Day)के मौके पर सेना की ओर से ‘नो योर आर्मी’ मेला का आयोजन किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अधिक से अधिक लोग इस मेले में आकर भारतीय सेना (Indian Army) को अधिक करीब से जान पाएंगे। मेजर जनरल वेंकटरमन ने कहा कि इस मेले में भारतीय सेवा के हथियारों इन्फेंट्री बटालियन की जानकारी लोगों को मिलेगी, साथ ही साथ लोग किस तरह से भारतीय सेना में भर्ती होंगे इसकी जानकारी रिक्रूटिंग ऑफिसर (Recruiting Officer) देंगे। उन्होंने कहा कि मेले में कार्यक्रमों के जरिए भी लोगों को सेना के बारे में जानने का मौका मिलेगा। सेना और भारतवर्ष एक दूसरे के पर्यायवाची हैं और दोनों साथ मिलकर ही देश को आगे बढ़ा सकते हैं।
संजू चौधरी

