-
Advertisement
हिमाचल युवा कांग्रेस अध्यक्ष छतर सिंह ने संभाला कार्यभार, सीएम बोले -मैं भी छात्र राजनीति से निकलकर बना
Himachal Youth Congress President Chhatar Singh: हिमाचल युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर (Himachal Youth Congress President Chhatar Singh)ने राजीव भवन शिमला में पदभार संभाल लिया है। इस मौके पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने छत्तर सिंह ठाकुर को शुभकामनाएं दी। सुक्खू ने कहा कि वर्तमान में पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य को भी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष होने के नाते ही टिकट मिला था। वह खुद युवा कांग्रेस की राजनीति से निकलकर यहां तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने में युवा कांग्रेस की बड़ी भूमिका रहेगी। हिमाचल में वर्तमान समय में 4 ऐसे मंत्री हैं जो युवा कांग्रेस की राजनीति से निकले है। एक दर्जन के करीब विधायकों ने भी युवा कांग्रेस में राजनीति की है।
कांग्रेस को छतर सिंह और उनकी टीम मजबूत करेगी
वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Congress State President Pratibha Singh) ने कहा कि सभी चुनावी प्रक्रिया में संगठन को आगे ले जाने का काम युवा कांग्रेस ने किया है उन्हें उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी को छतर सिंह और उनकी टीम मजबूत करेगी और सरकार के दो सालों के काम को जनता तक ले जाएगी। वहीं इस दौरान कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Cabinet Minister Vikramaditya Singh)ने कहा कि यूथ कांग्रेस कांग्रेस पार्टी का एक अग्रिम संगठन है उन्होंने कहा कि वह खुद भी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं और उन्हें सीखने वाला अनुभव मिला है। उन्होंने कहा कि उन्होंने युवाओं से निवेदन किया है कि संगठन में सकारात्मक भूमिका निभाएं और प्रदेश के युवाओं की आवाज़ उठाएं। कांग्रेस पार्टी अभी सरकार में है ऐसे में पार्टी के युवाओं की जिम्मेदारी और अधिक हो जाती है।
उदय भानु ने बीजेपी की विदेश नीति पर भी सवाल उठाए
वहीं इससे पहले युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब (National President of Youth Congress Uday Bhanu Chib)नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह सीएम सुक्खू आवास पहुंचे थे। सुखविंदर सिंह से मुलाकात के बाद उदय भानु ने कहा कि नई कार्यकारिणी और प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर सीएम के साथ चर्चा हुई है। साथ ही सीएम से नए संगठन के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया। उदय भानु ने कहा भारतीयों को मिलिट्री के जहाज में बंदी की तरह वापिस लाया गया जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उदय भानु ने बीजेपी की विदेश नीति पर भी सवाल उठाए हैं।
संजू चौधरी

