-
Advertisement
शिमला में नाबालिग से साथ दु्#ष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट
Rape with minor Student: शिमला जिले के ठियोग थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म (Rape with minor Student) का मामला सामने आया है। पीड़िता 9वीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है। पीड़िता के गांव के ही रहने वाले एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप है। पीड़िता की मां द्वारा ठियोग पुलिस स्टेशन (Theog Police Station) में शिकायत दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार(Accused arrested)कर लिया है।
जान से मारने की धमकी भी दी
शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी कक्षा नवीं में पढ़ती है। उनके गांव के ही रहने वाले एक युवक ने 10 फरवरी और 12 फरवरी 2025 को स्कूल जाते समय उनकी बेटी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने उनकी बेटी को धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस घटना के बाद पीड़ित छात्रा मानसिक रूप से बहुत परेशान थी और उसने अपनी मां को पूरी बात बताई। इसके बाद ठियोग पुलिस स्टेशन (Theog Police Station) में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और पीड़ित छात्रा को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
संजू चौधरी

