-
Advertisement
Office में लड़की ने किया ऐसा काम, मनचले बोले-हमारी भी यहां लगवा दो नौकरी-देखें Video
Viral Video : ऑफिस में ही मनोरंजन हो तो फिर कौन ऑफिस नहीं जाना चाहेगा। सोशल मीडिया पर ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि मनोरंजन हो रहा है और कर्मचारी मजे लूट रहे हैं। दरअसल ये वीडियो एक लड़की के डांस से जुड़ा हुआ है जो ऑफिस में ही डांस (Girl Dance Inside Office )करने लगी हुई है। वीडियो में लड़की ऑफिस के अंदर गजब अंदाज में डांस करती दिख रही है। वीडियो में ऑफिस के अन्य कर्मचारी भी नजर आ रहे हैं। एक शख्स उस लड़की के डांस का वीडियो रिकॉर्ड करता नजर आ रहा है। वहीं, डांस के दौरान वह लड़की अपने एक सहकर्मी को भी डांस करने का ऑफर कर रही है, हालांकि सहकर्मी ने डांस करने से इनकार करता दिख रहा है।
इस ऑफिस में मेरी भी जॉब लगवा दो कोई 😭 pic.twitter.com/OkxWYvQwHY
— Alif Khan (@Alifkhanzxx) February 24, 2025
सोशल मीडिया एक्स पर @Fun_and_Viral नाम के यूजर ने इस वीडियो को अपलोड किया है। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोग इस ऑफिस में नौकरी लगाने की मांग करने लगे हैं। कई लोगों ने तो कमेंट कर पूछा कि क्या वहां वैकेंसी है। लडकी के डांस को देखकर एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया लगता है बॉस ने सैलरी बढ़ा दी, इसलिए खुशी में डांस कर रही है।
कई कर्मचारी इस डांस से शर्मसार भी हुए
ऑफिस में डांस के दौरान दूसरे कर्मचारी हंसते नजर आए। कुछ कर्मियों को यह डांस पसंद नहीं आया इस कारण वो गंभीर मुद्रा में चुप खडे दिख रहे हैं। ऑफिस के कई कर्मचारी इस डांस से शर्मसार भी हो रहे थे। सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट आ रहे हैं। जिस लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उसका नाम (Nain Saxena) नैन सक्सेना है। वो अक्सर इस तरह की वीडियो बनाती है। उसके कई वीडियो वायरल हो चुके हैं।
-पंकज शर्मा

