-
Advertisement
Himachal BJP ने कर रखा है नाक में दम,अब Congress ठोकने की तैयारी में-देखें Video
Sukhu Govt : शिमला। हिमाचल में बीजेपी (Himachal BJP) ने इस वक्त कांग्रेस सरकार (Congress Govt) के नाक में दम कर रखा है,हर दिन कुछ ना कुछ मुद्दा बनाकर जनता के बीच में उछाल दिया जाता है। इसी से परेशान होकर कांग्रेस सरकार भी अब बीजेपी को ठोकने की सोच रही है।कस तरह से बीजेपी को ठोकना है, इसके लिए कांग्रेस नौ मार्च को रणनीति बनाएगी। चूंकि हिमाचल विधानसभा (Himachal Vidhansabha) का 10 मार्च से 28 मार्च बजट सत्र (Budget Session) होना है,इस दौरान बीजेपी फिर से सरकार को घेरने की तैयारी कर चुकी है,अब कांग्रेस भी आक्रामक तरीके से जवाब देने की तैयारी कर रही है। इसलिए नौ मार्च को कांग्रेस विधायक दल की बैठक प्रस्तावित की गई है। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) की अध्यक्षता में विधायक दल की होने वाली बैठक में केंद्र सरकार की आम बजट में की गई प्रदेश की अनदेखी को सदन में मुख्य मुद्दा बनाने पर बल दिया जाएगा।
बीजेपी से उसी की भाषा में निपटने की तैयारी में
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में होने वाली बैठक के दौरान कांग्रेस विधायकों को प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां सदन में उठाने का पाठ भी पढ़ाया जाएगा। दस मार्च से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होना है। ऐसे में विधायक दल की बैठक में रणनीति बनाई जाएगी कि किस प्रकार से बीजेपी के आरोपों का जवाब देना है। सदन में कांग्रेस विधायकों (Congress MLA) को आक्रामक तेवर अपनाए रखने को कहा जाएगा। अब इसमें विधायकों को किस तरह से तैयार किया जाएगा ये तो बैठक के बाद ही पता चल पाएगा,लेकिन इतना तय है कि कांग्रेस सरकार बीजेपी के लगातार हमलों से परेशान है। अब वह भी बीजेपी से उसी की भाषा में निपटना चाहती है।
शहर को पांच सेक्टरों में बांटा जाएगा
बजट सत्र को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एसपी शिमला संजीव गांधी (SP Shimla Sanjeev Gandhi) के मुताबिक शिमला शहर को पांच सेक्टरों में बांटा जाएगा। शहर में सुरक्षा की दृष्टि से इंतजाम चाक चौबंद रहेंगे। करीब एक हजार से ज्यादा जवान शहर में सुरक्षा में तैनात रहेंगे। इसके अलावा सीसीटीवी व ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी। विधानसभा सत्र के लिए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शहर के प्रवेशद्वार शोघी बैरियर, टुटू चौक, मशोबरा बाइफरकेशन, मैहली-जुन्गा बाईपास, सैंज खड्ड, कुपवी, चौपाल के अंतरराज्यीय बैरियर कुडडू और जमराड़ी चेकपोस्ट पर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।
-संजू चौधरी

