-
Advertisement
खेतों से बंदर भगाने से मना किया तो ससुर ने की बहू की पिटाई, पोतियों पर बरसाए डंडे
father in law beats daughter in law in kangra: जिला कांगड़ा में खेतों से बंदर भगाने से मना करने पर एक ससुर ने बहू की बेरहमी से डंडे से पिटाई कर दी, इतना ही नहीं नन्ही पोतियों पर भी डंडे बरसा दिए। मामला नूरपुर की पुंदर पंचायत के वार्ड नंबर पांच के सूजनता का है। ये सारा वाक्या अब पुलिस के पास पहुंच चुका है। बहू पुलिस के पास ससुर पर मारपीट का आरोप लगाते ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने भी तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़िता का बयान दर्ज कर मेडिकल तथा एक्स-रे इत्यादि करवा दिया है।
पहले भी उठा चुका है बहू पर हाथ
जानकारी के अनुसार सूजनता निवासी पृथी सिंह ने चार मार्च को अपनी बहू रचना देवी खेतों से बंदर भगाने के लिए कहा। इस पर बहू रचना ने कहा कि कुछ माह पूर्व ही उसका आपरेशन हुआ है, ऐसे में बंदरों के पीछे भागना या पत्थर मारकर भगाना उसके बस में नहीं है। ये बात सुनकर ससुर का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने बहू पर डंडों की बरसात कर दी। रचना का कहना है कि ससुर पर हैवानियत इस कदर हावी हो चुकी थी कि उन्होंने रोती चिलाती अपनी ही पोतियों को भी बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। रचना का कहना है कि पहले भी उस के साथ मारपीट होती है और ससुर ने कई बार पंचायत प्रतिनिधियों के सामने गलती मानी है तथा प्रतिनिधियों द्वारा समझौता करवाया गया है लेकिन अब रोज की मार पिटाई सहन नहीं होती।
पुलिस ने करवाया पीड़िता का मेडिकल
उधर ससुर पृथी सिंह ने स्वीकार किया कि उसने बहू तथा पोतियों की पिटाई की है लेकिन पहले लड़ाई बहू ने शुरू की गई थी। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस जिला नूरपुर के एएसपी धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुंदर पंचायत निवासी रचना देवी व उसके माता-पिता ने पुलिस थाना नूरपुर में अपने ससुर पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत पत्र दिया गया है तथा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़िता का बयान दर्ज कर मेडिकल तथा एक्स-रे इत्यादि करवा दिया है। जैसे ही एक्स-रे रिपोर्ट हमें मिलती है उसके तहत कानूनी रूप से नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

