-
Advertisement

बेटी के जन्म पर होगा 25 हजार का बीमा, 21 साल की उम्र पूरी करने वाली बेटी को भी 1500 रुपए
Himachal Budget 2025 : सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने बजट भाषण में महिलाओं और बेटियों के लिए कई घोषणाएं की है। सीएम ने बीपीएल परिवारों में जन्म लेने वाली दो बेटियों के लिए इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना शुरू करने की घोषणा की। इसके साथ ही बेटी के जन्म पर 25,000 रुपए का बीमा कराया जाएगा।
जनवरी 2025 से 31 मार्च 2026 तक 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले सभी लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जाएगी। इसके वितरण के लिए एक पोर्टल लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ सीएम ने कहा इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि के तहत 18 से 59 साल की पात्र महिलाओं को 1500 रुपए दिए जाते हैं। चरणबद्ध ढंग से पात्र महिलाओं को 1500 रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा आगामी वित्त वर्ष में 1 जनवरी 2025 से 31 मर्च 2026 के बीच 21 साल की उम्र पूरी करने वाली हर पात्र बेटी को इस योजना से 1500 रुपए दिए जाएंगे।
जो महिलाएं दूसरे के घरों में काम करके अपने परिवार का गुजारा करती हैं, उन्हें भी इस योजना में शामिल कर 1 जून 2025 से लाभ मिलना शुरू होगा। उनकी पात्र बेटियां भी 1500 रुपए प्रतिमाह मिलने की हकदार होंगी। आने वाले समय में जो भी महिलाएं पंचायतों द्वारा अनुमोदित की जाएंगी, वह भी इस योजना के अंतर्गत लाभ पाने की पात्र होंगी। विधवाओं की बेटियां प्रोफेशनल कोर्स करना चाहे तो सरकार उनकी फीस वहन करेगी। यदि वह पीजी में रहना चाहे तो सरकार 3000 रुपए प्रतिमाह देगी।