-
Advertisement
शंभू-खनौरी बॉर्डर से बैरिकेडिंग हटनी शुरू, बवाल के आसार-एकजुट होने लगे किसान
Kisan Andolan Shambhu Border : पंजाब-हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर (Shambhu-Khanauri Border) पर आज सुबह हरियाणा पुलिस ने बैरिकेडिंग (Barricading) हटाने का काम शुरू कर दिया। इससे पहले पंजाब पुलिस ने 13 माह से बंद शंभू और खनौरी बॉर्डर को खाली करा लिया था। वहीं, शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पंजाब पुलिस के बुलडोजर एक्शन पर अब किसान लामबंद होने लगे हैं। ऐसे में हरियाणा और पंजाब की सीमा के अलावा, राज्य में बवाल होने के आसार बढ़ गए हैं। पंजाब में किसान एकजुट होने लगे हैं। चूंकि पंजाब पुलिस ने किसानों को हिरासत में ले लिया हुआ है। साथ ही उनके शेड तोड़ डाले हैं।
The Punjab administration has taken action using bulldozers to remove farmers from Shambhu and Khanauri border of Punjab. The jawans have taken action against the farmers who have been sitting on a dharna for the last 13 months and have got the bulldozers run on both the fronts. pic.twitter.com/fRzesHW5AW
— LALA JI (@lalaji_tweets) March 19, 2025
शंभू बॉर्डर के नजदीक पुलिस फोर्स बढ़ा दी
हरियाणा पुलिस ने अंबाला के पास शंभू बॉर्डर के नजदीक पुलिस फोर्स बढ़ा दी है और हाईवे पर बैरिकेडिंग कर दी है। पटियाला (Patiala) और संगरूर के कुछ इलाकों में इंटरनेट बंद किया गया है। पंजाब पुलिस ने जगजीत डलेवाल, सरवण सिंह पंढेर सहित किसान नेताओं को बुधवार शाम को डिटेन कर लिया था। डलेवाल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अब किसान संयुक्त मोर्चा (एसकेएम) ने पंजाब सरकार द्वारा किसान नेताओं की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की। इससे पहले केंद्र सरकार और किसान संगठनों की बुधवार को चंडीगढ़ में हुई बैठक बेनतीजा रही।
-पंकज शर्मा

