-
Advertisement
पंजाब में एचआरटीसी बसों में तोड़फोड़, होशियारपुर-अमृतसर में शीशे तोड़े- देखें वीडियो
HRTC: पड़ोसी राज्य पंजाब में एक बार फिर एचआरटीसी की बसें (HRTC buses) निशाने पर रही है। होशियारपुर और अमृतसर (Hoshiarpur and Amritsar) बस अड्डों पर खड़ी एचआरटीसी बसों में तोड़फोड़ की गई है। अज्ञात लोगों ने बसों शीशे तोड़ दिए और साथ ही बसों पर पेंट ( Paint) से आपत्तिजनक शब्द/नारे लिखे गए हैं। पूरी घटना को लेकर एक बार फिर से पंजाब जाने वाली एचआरटीसी बसों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस घटना के बाद एचआरटीसी के चालकों व परिचालकों (Drivers and Conductors)में दहशत का माहौल है। निगम कर्मचारी यूनियन ने प्रबंधन से सुरक्षा सुनिश्चित करवाने की मांग उठाई है।
जाहिर है सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) के आग्रह पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सुरक्षा उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया था। लेकिन फिर से बसों पर हमले शुरू हो गए हैं। एचआरटीसी की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार ये बसें बिलासपुर, ऊना, देहरा और हमीरपुर डिपो की हैं, जो कि बस अड्डों में खड़ी थी। इनमें तीन बसों के फ्रंट के शीशे तोड़े गए और अन्य बसों पर आगे और साइड में खालिस्तान लिखा गया है।
यह भी पढ़ें- HRTC बस पर हुए हमले के मामले में दो आरोपी अरेस्ट, पंजाब पुलिस ने की कार्रवाई
रविंद्र चौधरी
